भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ मंडियों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेगा : नवीन गोयल

Font Size

-भाजपा संगठन सिर्फ राजनीति नहीं, समाज सेवा में भी है अग्रणी
-प्रदेश व जिला स्तर पर संगठनात्मक नियुक्तियों की सूची जारी की

गुरुग्राम। व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा हरियाणा के प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने प्रदेश अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व प्रदेश प्रकोष्ठ प्रभारी डाक्टर पवन सैनी से विचार-विमर्श तथा हरियाणा के सभी जिला अध्यक्षों से सहमति करके धरातल पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को व्यापार प्रकोष्ठ में दायित्व दिए गए हैं। नवीन गोयल ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया है।

नवीन गोयल ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि सभी के कार्यकाल में व्यापारियों की आवाज बुलंद की जाएगी। सरकार की नीतियों से व्यापारियों को जोड़ा जाएगा। लोकसभा चुनाव से पहले व्यापार प्रकोष्ठ हर मंडी में जाकर व्यापारियों के साथ बैठक करते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेगा।

भाजपा के व्यापार प्रकोष्ठ में कैथल से सौरभ चौधरी को प्रदेश सहसंयोजक, यमुनानगर से राम निवास गर्ग को प्रदेश सहसंयोजक, कुरुक्षेत्र से धीरज चौधरी को प्रदेश सहसंयोजक, रोहतक से धर्मबीर शर्मा को प्रदेश प्रवक्ता, गुरुग्राम से नरेश बंसल व हेमंत गुप्ता को प्रदेश सहप्रवक्ता, सोहना से सुभाष बंसल को प्रदेश सलाहकार, महेंद्रगढ़ से अमित सिंघल को प्रदेश मीडिया संयोजक बनाया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी में अंबाला से विपिन चंद्र पाल, करनाल से अवधेश जिंदल, कुरुक्षेत्र से अमित गुप्ता, कैथल से विपिन बिंधलेश, गुरुग्राम से गुरदीप साही, जींद से राजिंदर गर्ग, झज्जर से प्रमोद बंसल, चरखी दादरी से मोतीलाल बिन्दल, नूंह से कमल सैनी, पंचकुला से रोहित सेन, पलवल से सोनू गुप्ता, पानीपत से संदीप सूरी, फतेहाबाद से दीपक टांटिया, फरीदाबाद से ईश्वर दयाल, भिवानी से पंकज कसेरा, महेंद्रगढ़ से मनीष सिंघल, यमुनानगर से विनेश गर्ग, रेवाड़ी से अनिल कुमार अरनेजा, रोहतक से हैप्पी अनेजा, सिरसा से सुरेश कुमार बंसल, सोनीपत से सुनील खेड़ी, कैथल से राहुल खुरानिया, करनाल से हरजिंदर सिंगला, गुरुग्राम से मीना गर्ग, हिसार से सतीश कुमार सेहरा व सिरसा से सुनील कुमार को शामिल किया गया है।

जिला पदाधिकारियों में अम्बाला से मोहन लाल कोचर जिला संयोजक, समीर गुप्ता व मोहन गोयल सह-संयोजक, करनाल से शीश पाल गर्ग संयोजक, अनिल जैन व राजन सिंगला सह-संयोजक, कुरुक्षेत्र से संजीव सीकरी जिला संयोजक, अनुराग कौशिक व विनोद डोलिया सह-संयोजक, कैथल से कृष्ण मित्तल जिला संयोजक, सुरेश कुमार बंसल व अशोक सैनी सह-संयोजक, गुरुग्राम से रोशन लाल अग्रवाल संयोजक, अरुण अग्रवाल, पीसी जैन सह-संयोजक, जींद से जिला संयोजक ललित मित्तल, सुनील गर्ग व वीरेंद्र बंसल सह-संयोजक, झज्जर से गोपाल गोयल जिला संयोजक, जगदीश गेरा व मनोज तलवार, केडी शर्मा सह-संयोजक, दादरी से बलराम गुप्ता जिला संयोजक, ओमानंद गुप्ता व बलजीत श्योराण सह-संयोजक, नूंह से सुनील जैन जिला संयोजक, शेखर सिंगला व मोहित सोनी सह-संयोजक, पंचकुला से राकेश गोयल जिला संयोजक, तरसेम गुप्ता व अनिल निरंजन सह-संयोजक, पलवल से आशु राजपाल जिला संयोजक, प्रमोद गोयल व भूपेश गोयनका सह-संयोजक, पानीपत से महेश नारंग जिला संयोजक, नवल जिंदल व राहुल सिंगला सह-संयोजक, फतेहाबाद से नरेश सरदाना जिला संयोजक, राजेश मोंगा व कुलदीप सिंह सह-संयोजक, फरीदाबाद से राजीव सिक्का जिला संयोजक, राजकुमार गर्ग व रविंद्र शर्मा सह-संयोजक, भिवानी से नवीन गुप्ता जिला संयोजक, अमित मेहता, इंद्र केडिया प हिमांशु बंका सह-संयोजक, महेंद्रगढ़ से जयप्रकाश जिला संयोजक, नरेंद्र झीमरिया व महेश जैन सह-संयोजक, यमुनानगर से पंकज मंगला जिला संयोजक, सुशील बत्रा व नीरज तायल सह-संयोजक, रेवाड़ी से प्रेमनाथ गेरा जिला संयोजक, विपिन अग्रवाल व मुकेश तनेजा सह-संयोजक, रोहतक से वरुण गोयल जिला संयोजक, वेदप्रकाश छाबड़ा सह-संयोजक, सिरसा से अभय शाह जिला संयोजक, रवि लाधा व दीपक गिरधर सह-संयोजक, सोनीपत से विनोद जैन जिला संयोजक, प्रवेश गुप्ता व संदीप गोयल सह-संयोजक, हिसार से रघुबीर गोयल जिला संयोजक, विक्रम सैनी, सीताराम सैनी, मुकेश चौधरी सह-संयोजक बनाए गए हैं।

इसी तरह से प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किए गए हैं। इनमें कैथल से पंकज मित्तल, गुरुग्राम से विनोद कपूर व योगेश गोयल, फतेहाबाद से अजय गोयल, भिवानी से दीपक तौला व मुकेश बंसल, महेंद्रगढ़ से तुलसी गोयल, नूंह से अजय कंसल, हिसार से राजकुमार मदान, सिरसा से बेअंत पाल, रोहतक से अजीत सैनी, हिसार से संजीव बुरकिया, करनाल से नितिन अरोड़ा, आशीष पराशर सोनीपत शामिल हैं। प्रदेश संयोजक नवीन गोयल ने कहा कि व्यापार प्रकोष्ठ की ओर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए हरियाणा की मंडियों में जाकर चुनाव प्रचार किया जाएगा। कार्यकर्ता पार्टी का एजेंडा रखेेंगे। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में सभी 10 सीटों पर कमल खिलेगा। हर कार्यकर्ता इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए जुटा हुआ है।

You cannot copy content of this page