गुरुग्राम में 20 मार्च से शुरू होगी वाहन नंबर की नई सीरिज

Font Size

गुुरुग्राम, 15 मार्च। गुरूग्राम उपमंडल अधिकारी ना. कार्यालय की ओर से वाहनों की एचआर-26 एफएच सीरिज को समाप्त किया जा रहा है। नई सीरिज 20 मार्च से आरंभ होगी।

गुरूग्राम के एसडीएम एवं रजिस्ट्री अथोरिटी रविंद्र कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि वाहन नंबरों की एचआर-26एफएच सीरिज को अब खत्म किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार अब नई सीरिज को शुरू किया जाना है। यह बीस मार्च से आरंभ होगी और इसे एचआर-26 एफ जे के नाम से शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नए वाहन चालकों की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन 20 मार्च से एचआर-26 एफजे की सीरिज से शुरू किया जाएगा। इसलिए जो वाहन मालिक अपनी नई गाडिय़ों का कोई विशिष्ट नंबर लेना चाहते हैं, वे इस नई सीरिज में वाहन का रजिस्ट्रेशन करवा कर अप्लाई कर सकते हैं।

Table of Contents

You cannot copy content of this page