हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दिया

Font Size

सुभाष चौधरी /The Public World 

चंडीगढ़ : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक पद से इस्तीफा दे दिया . उन्होंने यह घोषणा आज हरियाणा विधानसभा में स्वयं की .  उन्होंने कहा कि ” मैं, करनाल विधानसभा सीट से अपना त्यागपत्र देता हूं।
मुख्यमंत्री के तौर पर मुझे भरपूर स्नेह देने के लिए मैं हरियाणा की जनता का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया। अब संगठन द्वारा जो भी मेरी नई ज़िम्मेदारी तय की जाएगी, मैं उसे पूरी करूँगा। ”

उल्लेखनीय है कि मनोहर लाल ने एक दिन पूर्व बड़े नाटकीय ढंग से हरियाणा के सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था . उनके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी को भजपा विधायक दल का नेता चुना गया था और उसी दिन उन्हें  शाम 5 बजे हरियाणा के 11 वें सीएम के रूप में शपथ दिलाई गई .

 

आज विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया था जिसमें नायब सिंह सैनी ने विश्वास मत हासिल किया और उसके कुछ ही देर बाद मनोहर लाल खट्टर ने करनाल क्षेत्र के विधायक पद से भी इस्तीफे की घोषणा कर दी. उस वक्त नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी सदन में मौजूद थे . मनोहर लाल की इस घोषण का भाजपा विधायकों ने मेजें थपथपा कर स्वागत किया .

 

You cannot copy content of this page