भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना कर दिया

Font Size

नई दिल्ली : भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने प्रतिष्ठित अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने से मन कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी का धन्यवाद करते हुए उन्होंने सोशल मिडिया प्लेटफोर्म एक्स पर जारी अपने बयान में कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से आसनसोल लोकसभा क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ सकेंगे.

भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ चुनाव लड़ने से मना कर दिया 2उल्लेखनीय है कि भाजपा केन्द्रीय चुनाव समिति ने एक दिन पूर्व ही 195 प्रत्याशियों की पार्टी की सूची जारी की थी. पार्टी के महासचिव विनोद तावरे ने इस सूची का खुलासा करते हुए पत्रकार वार्ता में पवन सिंह के नाम की घोषणा आसनसोल के लिए भाजपा प्रत्याशी के तौर पर की थी. हालाँकि पवन सिंह ने शनिवार 2 मार्च को यह घोषणा होने के तत्काल बाद ही भाजपा नेतृत्व का इसके लिए आभार जताया था लेकिन आज लगभग दोपहर एक दो बजे उन्होंने चुनाव लड़ने से मना कर दिया.

उन्होंने कहा है कि ” भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिल से आभार प्रकट करता हु।
पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया लेकिन किसी कारण वश में आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा…”

 

Table of Contents

You cannot copy content of this page