मोदी सरकार तथा प्रदेश सरकार ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी : रीतिक वधवा

Font Size

भिवानी :  केन्द्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश सरकार ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी है। सराकर दूर-दराज बैठे व्यक्ति की चिंता कर रही है, आज सरकार गांव-गांव तथा वार्ड-वार्ड जाकर पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने का काम कर रही है। उक्त शब्द भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रमुख रीतिक वधवा ने आज भिवानी विधानसभा के गांव राजगढ़ में कार्यकर्ताओ से रूबरू होते हुए कहे .

मोदी सरकार तथा प्रदेश सरकार ने राजनीति की परिभाषा ही बदल दी : रीतिक वधवा 2उन्होंने कहा कि गुड गवर्नेस से आज व्यव्स्था में परिवर्तन दिखाई देने लगा है, भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। बिना पर्ची/बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर युवाओं को नौकरियां मिली है। उन्होंने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दौरान भी केन्द्र सरकार एवं प्रदेश सरकार लोगों के साथ खड़ी रही। सरकार गरीब, किसान, युवा, महिलाओं आदि सभी वर्गो के कल्याण के लिए काम कर रही है।उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में 15 नये मैडिकल कालेज बने है और एमबीबीएस की सीटे 750 से बढाकर अढाई हजार की गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा में आकर बेटी बचओं-बेटी पढाओं अभियान की शुरूआत की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आए है और लिंगानुपात में सुधार हुआ है।

उन्होने कहा कि आज प्रदेश में 24 घण्टे बिजली दी जा रही है जबकि पूर्व की सरकारों ने तो मात्र घोषणाएं कर लोगों को गुमराह करने का काम किया था। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनकल्याणकारी योजनाओं का दूसरे प्रदेश भी अनुसरण कर रहें हैं।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि 2024 के लोकसभा में प्रदेश की दस कर दस लोकसभा सीट पर कमल का फूल खिलाने एवं हरियाणा विधानसभा के चुनाव में भी भाजपा को जीत दिलाकर तीसरी बार भी सरकार बनाने में अपनी पूर्ण भागेदारी निभाएं।प्रदेश सरकारने हरियाणा एक हरियाणवी एक की भावना के साथ प्रदेश में एक समानविकास कार्य किए हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार ने लोगों के जीवन को सरल किया हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर में धारा- 370 को हटाना तथा राम मंदिर का निर्माण, जैसे ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत का मान सम्मान दुनिया में बढ़ाने का काम किया हैं। इस अवसर पर जोनपाल मंडल अध्यक्ष बाबूलाल स्वामी , मंडल महामंत्री रामकिशन यादव , रमेश चौधरी ,जोगेन्द्र भी उपस्थित थे |

Table of Contents

You cannot copy content of this page