रिया शर्मा बनी सर्वश्रेष्ठ छात्रा खिलाड़ी, सुनील ने जीता बेस्ट एथलीट छात्र का अवाॅर्ड

Font Size


सैक्टर 9 महाविद्यालय में हुई खेलकूद प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों के साथ प्राध्यापक भी दौड़े


गुरुग्राम, 13 फरवरी। राजकीय महाविद्यालय सैक्टर 9 में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में रिया शर्मा सर्वश्रेष्ठ छात्रा खिलाड़ी रही जबकि सुनील ने सर्वश्रेष्ठ छात्र खिलाड़ी का खिताब जीता। इन प्रतियोगिताओं में छात्रों की 100 मीटर दौड़ में मोहम्मद साहिल प्रथम, विकास द्वितीय तथा राहुल तृतीय स्थान पर रहा। 200 मीटर रेस में सुनील प्रथम, रोहित द्वितीय रहा। 400 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रोहित दूसरे स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, चिराग द्वितीय तथा अमित तीसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, रोहित द्वितीय तथा चिराग तृतीय स्थान पर रहा। 5 किलोमीटर दौड़ में सुनील प्रथम, चिराग द्वितीय तथा रोहित तीसरे स्थान पर रहा। शाॅटपुट में जतिन प्रथम, चिराग द्वितीय तथा साहित तृतीय स्थान पर रहा। डिशक्स थ्रो में नवीन प्रथम, अभिषेक द्वितीय तथा हिमांशु तृतीय स्थान पर रहा। जैवलिन थ्रो में राहुल प्रथम, आदित्य द्वितीय तथा नवीन तृतीय स्थान पर रहा। लंबी कूद में दिनेश्वर प्रथम, गौरव द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहा।

रिया शर्मा बनी सर्वश्रेष्ठ छात्रा खिलाड़ी, सुनील ने जीता बेस्ट एथलीट छात्र का अवाॅर्ड 2


लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में कोमल प्रथम, चिंकी द्वितीय तथा खुशबू तीसरे स्थान पर रही। 200 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, नैंसी द्वितीय तथा खुशबू तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, कोमल द्वितीय तथा खुशबू तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर दौड़ में रिया प्रथम, भावना द्वितीय तथा प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। शाॅटपुट में रिया प्रथम, नंैसी द्वितीय तथा प्रियंका तृतीय स्थान पर रहे। डिशक्स थ्रो में रिया प्रथम, दिक्षा द्वितीय तथा प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। जैवलीन थ्रो में प्रियंका प्रथम, नैंसी द्वितीय तथा बिंदु तीसरे स्थान पर रही। लंबी कूद में रिया प्रथम, खुशबू द्वितीय तथा कोमल तीसरे स्थान पर रही।

रिया शर्मा बनी सर्वश्रेष्ठ छात्रा खिलाड़ी, सुनील ने जीता बेस्ट एथलीट छात्र का अवाॅर्ड 3


इस अवसर पर समाजसेवी अशोक दिवाकर मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि खेलों का हमारे व्यक्तित्व के विकास में बहुत योगदान होता है। खेल हमारे शरीर और मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी हैं। यदि हम एक स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो हमें खेलों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना होगा। खेलों में भाग लेकर हम उज्ज्वल भविष्य का निर्माण कर सकते हैं।

रिया शर्मा बनी सर्वश्रेष्ठ छात्रा खिलाड़ी, सुनील ने जीता बेस्ट एथलीट छात्र का अवाॅर्ड 4


महाविद्यालय की प्राचार्या मधु अरोड़ा ने विद्यार्थियों के उत्साह की भरपूर प्रशंसा की तथा उन्हें जीवन में इसी प्रकार पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम के संयोजक डाॅ सतीश यादव ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी स्टाफ सदस्यों, स्वयंसेवक विद्यार्थियों का धन्यवाद प्रकट किया। इस अवसर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page