रोहिणी बनेगी खाटू नगरी : 12वां श्याम मनुहार महोत्सव का भव्य आयोजन 17 नवम्बर को

Font Size

-नॉर्थ एक्स मैत्री संघ की ओर से 11 वर्षों से किया जा रहा है श्याम मनुहार महोत्सव का आयोजन 

– मशहूर भजन सम्राट संजय मित्तल सहित दर्जनों कलाकार अपने भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेेंगे

– महोत्सव में 101 कन्याओं का किया जाएगा पूजन

नई दिल्ली : नॉर्थ एक्स मैत्री संघ रजि. पिछले 11 सालों से श्याम बाबा का कीर्तन ‘‘श्याम मनुहार महोत्सव’’ नाम से बड़ी धूमधाम से मनाते आ रहे हैं। पिछले वर्ष 11वां श्री श्याम मनुहार महोत्सव में करीब 30 से 35 हजार श्याम प्रेमियों ने बाबा का आर्शीवाद व कीर्तन का आनंद लिया था। इस वर्ष भी दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के शक्ति टेन्ट में नॉर्थ एक्स मैत्री संघ रजि. द्वारा 12वां श्याम मनुहार महोत्सव 17 नवम्बर को आयोजित किया जाएगा ।

नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के महामंत्री जीतू शेखर अग्रवाल ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी श्याम मनुहार महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार श्याम मनुहार महोत्सव 17 नवम्बर को मनाया जाएगा, पूरे दिन उत्सव का माहौल रहेगा। इस महोत्सव को सफल बनाने में समिति के चेयरमैन अनिल जैन, प्रधान श्याम मोहन अग्रवाल, महामंत्री जीतू शेखर अग्रवाल, रवि गोयल, संयोजक सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश जैन सहित संस्था के कई गणमान्य सदस्य भरपूर प्रयास कर रहे हैं। नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के महामंत्री रवि गोयल ने बताया कि 12वां श्याम मनुहार महोत्सव में बाबा का श्रृंगार कोलकाता से आए फूलों से किया जाएगा . इस बार 101 कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा। इस बार के मनुहार महोत्सव में बाबा को 256 भोग का प्रसाद लगेगा जो घर से बना हुआ होगा।

नाॅर्थ एक्स मैत्री संघ के प्रधान श्याम मोहन अग्रवाल ने बताया कि जापानी पार्क के शक्ति टेन्ट लाॅन के बाहर सैकड़ों गाडियों की  पार्किग की व्यवस्था की जाएगी। बड़ी संख्या में शामिल होने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था भी रहेगी. लाॅन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई जाएगी, जिससे लोग कार्यक्रम देख सकेगें। इस दिन फ्री हेल्थ चेकअप व ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया जाएगा।

नॉर्थ एक्स मैत्री संघ के संयोजक सतीश गुप्ता ने बताया कि 12वां श्याम मनुहार महोत्सव में मशहूर भजन सम्राट संजय मित्तल, कन्हैया मित्तल, बाबा चित्र-विचित्र जी महाराज, राज पारिख, शुभम रूपम, नरेश नरसी, वंशिका अग्रवाल सहित 16 अन्य नामचीन कलाकार अपने श्याम भजनों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेेंगे।

You cannot copy content of this page