लोकपाल के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए सर्च कमेटी ने आवेदन माँगा

Font Size

नई दिल्ली : लोकपाल और लोकायुक्त कानून, 2013 की धारा 4(3) के अनुसार गठित सर्च कमेटी ने अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति के लिए चयन समिति के विचारार्थ रखे जाने वाले नामों का पैनल तैयार करने के लिए आवेदन/नामांकन मांगे हैं। इस प्रयोजन के लिए, 6 सितम्‍बर, 2023 को प्रमुख समाचार पत्रों में एक विज्ञापन प्रकाशित हुआ था जिसमें आवेदन/नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय 28 सितम्‍बर, 2023 (शाम 5:00 बजे) दर्शाया गया था।

खोज समिति ने अब आवेदन/नामांकन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, 2023 (शाम 5:00 बजे) तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। आवेदन/नामांकन, केवल निर्धारित फॉर्म में, निम्‍न पते पर निर्धारित अवधि के भीतर अध्यक्ष, सर्च कमेटी, पोस्ट बॉक्स नंबर 12, जीपीओ, नई दिल्ली – 110001 पर डाक द्वारा या “lokpalsearh-com[at]gov[dot]in” पर ईमेल द्वारा भेजे जा सकते हैं।

अधिक विवरण अर्थात पात्रता मानदंड, आवेदन/नामांकन फॉर्म और उससे संबंधित निर्देश कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की वेबसाइट https://dopt.gov.in under the link “Lokpal”पर उपलब्ध हैं।

You cannot copy content of this page