चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला गया

Font Size

नई दिल्ली : भारतीय स्पेस एजेंसी इसरो ने जानकारी साझा कारते हुए कहा है कि चंद्रयान-3 मिशन का विक्रम लैंडर स्लीप मोड में चला गया है. स्पेस एजेंसी ने यह  भी बताया कि यह अब 22 सितंबर के आसपास एक्टिव होगा .

इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया है कि “चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर सुबह 8:00 बजे स्लीप मोड में चला गया. इससे पहले ChaSTE, रंभा-एलपी और आईएलएसए पेलोड ने नई जगह पर इन-सीटू प्रयोग किए. इन्होंने जो डेटा जुटाया वो पृथ्वी पर आता रहा.”

इसरो कहा है कि  “पेलोड अब बंद कर दिए गए हैं. लैंडर रिसीवर चालू रखे गए हैं. सौर ऊर्जा खत्म हो जाने और बैटरी खत्म हो जाने पर विक्रम, प्रज्ञान के बगल में सो जाएगा. आगामी 22 सितंबर के आसपास यह फिर से एक्टिव हो जाएगा .

 

You cannot copy content of this page