इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक में क्या होगा ?

Font Size

नई दिल्ली /मुंबई : इंडिया (INDIA) गठबंधन ने मुंबई में होने वाली बैठक का प्रोग्राम शेड्यूल प्रेस के लिए जारी किया है. विपक्षी दलों की यह अति महत्वपूर्ण बैठक 31 अगस्त और 01 सितम्बर (गुरुवार और शुक्रवार) को  होगी.  यह बैठक मुंबई के ग्रैंड हयात होटल में होगी . बताया गया है कि बुधवार  शाम चार बजे महा विकास अघाड़ी जिसमें कांग्रेस , एनसीपी और शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट शामिल है की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी. संभव है इस प्रेसवार्ता में बैठक के  शामिल होने वाली पार्टियों और उनके नेताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी.

इंडिया गठबंधन में शामिल होने वाली राजनीतिक पार्टियों के नेता 31 अगस्त (गुरुवार) को मुंबई पहुंचेंगे. शाम 6 से साढ़े छह बजे से अतिथियों का स्वागत किया जाएगा. साढ़े छह बजे सभी नेता अनौपचारिक बैठक करेंगे. 31 अगस्त को रात आठ बजे डिनर का आयोजन किया जाएगा . इस डिनर की मेजबानी शिवसेना उद्धव गुट के अध्यक्ष उद्धव ठाकरे करेंगे.

बताया गया है कि इंडिया गठबंधन की बैठक का मुख्य कार्यक्रम शुक्रवार यानी 1 सितम्बर को होना निर्धारित है. इसके पहले  1.15 बजे गठबंधन के नेता ग्रुप फोटो सेशन करेंगे. इसके बाद बैठक शुरू होगी जो दो बजे तक चलेगी. बैठक के शुरू होने के पहले गठबंधन का लोगो जारी किये जाने की संभावना है .

दो बजे गठबंधन में शामिल दलों के नेता महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से आयोजित लंच में हिस्सा लेंगे. दोपहर बाद 3.30 बजे इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी.

 

प्रोग्राम शिड्यूल : 

30 अगस्त, शाम 4 बजे- महा विकास अघाड़ी की प्रेस कॉन्फ्रेंस
31 अगस्त, शाम 6 बजे- प्रतिनिधियों का स्वागत
31 अगस्त, शाम 6.30 बजे- अनौपचारिक बैठक
31 अगस्त, रात 8 बजे- उद्धव ठाकरे की मेजबानी में डिनर
1 सितम्बर, सुबह 10.15 बजे- ग्रुप फोटो सेशन
1 सितम्बर, सुबह 10.30-दोपहर 2 बजे तक- लोगो का अनावरण और इंडिया गठबंधन की बैठक
1 सितम्बर, दोपहर 2 बजे- एमपीसीसी और एमआरसीसी की तरफ से लंच
1 सितम्बर, दोपहर 3.30 बजे- इंडिया गठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बैठक में पहुंचेंगे 5 सीएम, 80 नेता

संभावना इस बात की है कि इंडिया गठबंधन की मुंबई बैठक में 5 राज्यों के मुख्यमंत्री  सहित 26 दलों के लगभग 80 नेता शामिल होंगे.  चर्चा है कि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी बैठक में शामिल होंगी .  इस बार की बैठक को अहम इसलिए भी माना जा रहा है कि गठबंधन के संयोजक का नाम भी घोषित हो सकता है .

Table of Contents

You cannot copy content of this page