कैप्टन अजय सिंह यादव बने उतराखंड के कॉरडीनेटर

Font Size

सोनिया का जताया आभार 

आर एस चौहान 

गुरुग्राम : हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव को उत्तराखंड का कॉरडीनेटर नियुक्त करने पर उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस की अध्यक्षा  सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के लिए वह सदैव तत्पर रहते हैं। इस जिम्मेदारी को भी वे लग्र व ईमानदारी से निभाएगें।
 
 
श्री यादव ने बताया कि उनका प्रमुख कार्य पार्टी को मजबूत करना होगा। उत्तराखंड मे होने वाले प्रत्येक कार्यक्रम में बढचढ कर हिस्सा लेगें। अभी तक राज्य स्तर पर नोटबंदी पर प्रदर्शन हम कर चुके हैं। आगे पंचायत स्तर पर भी प्रदर्शन करेगें। कैप्टन अजय यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पिछले पांच साल में उतराखंड में विकास कार्यों में कोई कमी नही छोडी है। इसलिए आगामी चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी दोबारा से उत्तराखंड में सरकार बनाएगी।
 
 

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि भाजपा ने झूठ बोलकर सत्ता हांसिल की है। चुनाव के समय लंबे चौडे वादे करने वाली भाजपा सत्ता के नशे में चूर है। भाजपा सकरार के एक के बाद एक तुगलिक फरमान जनता पर थौंप रही है। जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। यदि जनता का कोई पार्टी भला कर सकती है तो सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस पार्टी है। इसलिए अब लोगों की आस्था श्रीमती सोनिया गांधी व राहुल गांधी में है। 2019 के चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाऐगी और भारी बहूमत से कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

 
 

Table of Contents

You cannot copy content of this page