सपा व कांग्रेस के बीच गठबंधन की कोशिश नाकाम !

Font Size

लखनऊ/नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन बनने से पहले ही टूट की कगाड पर पहुँच गया है.  खबर है कि सीट बंटवारे को लेकर दोनों राजनितिक दलों में आम सहमति नहीं बन पायी.  सपा नेता नरेश अग्रवाल ने शनिवार को कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन करीब-करीब टूट गया है।  मीडिया में आई खबर में दावा किया गया है कि दोनों दलों के बीच अब गठबंधन नहीं होगा। दोनों अलग-अलग चुनाव लड़ेंगे।

बताया जाता है कि  यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर नई दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। कांग्रेस पहले और दूसरे चरण के चुनावों के लिए करीब 140 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। सीटों पर कांग्रेस के साथ बात नहीं बनने पर सपा नेता नरेश अग्रवाल ने कहा, ‘हमने कांग्रेस से गठबंधन करने की कोशिश की। सीएम अखिलेश यादव कांग्रेस को 100 सीटें देने को तैयार थे लेकिन कांग्रेस 120 सीटों के कम पर मान नहीं रही थी। वह अपनी जिद पर अड़ी थी।’

सपा नेता ने कहा कि गठबंधन नहीं  होने की जिम्मेदार कांग्रेस है और इससे कहीं न कहीं भाजपा को बल मिलेगा। अग्रवाल ने कहा कि सपा 300 सीटों से कम पर नहीं लड़ सकती। यूपी में कांग्रेस का ज्यादा प्रभाव नहीं है।

You cannot copy content of this page