देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 7,533 नए मामले सामने आए

Font Size

नई दिल्ली :  राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.66  करोड़(95.21 करोड़ दूसरी डोज और 22.87 करोड़ प्रीकॉशन डोज) टीके लगाए जा चुके हैं. बीते चौबीस घंटों में 4,775 टीके लगाए गए जबकि भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 53,852 है और सक्रिय मामलों की दर 0.12 प्रतिशत है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.69 प्रतिशत है. बीते चौबीस घंटों में 11,047 लोग स्वस्थ हुए और अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,43,47,024 है.  पिछले 24 घंटों में 7,533 नए मामले सामने आए . दैनिक सक्रिय मामलों की दर 3.62 प्रतिशत है.

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 5.11 प्रतिशत है. अब तक 92.63 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 2,08,112  जांच की गई.

Table of Contents

You cannot copy content of this page