परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को दूर करने के लिए जिला में 24 से 26 फरवरी तक 228 स्थानों पर लगाए जाएंगे विशेष कैम्प : एडीसी गुरुग्राम

Font Size

गुरुग्राम, 22 फरवरी। एडीसी विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि गुरुग्राम जिला में परिवार पहचान पत्र की त्रुटियों को ठीक करने का कार्य प्रगति पर है। इसके साथ साथ जिला में नागरिक संसाधन एवं सूचना विभाग द्वारा नए परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में हरियाणा सरकार के आदेशानुसार गुरुग्राम जिला में 24 फरवरी से 26 फरवरी तक 228 स्थानों पर कैम्पो का आयोजन किया जा रहा है। इन कैम्पो में दिव्यांग, जन्मतिथि सत्यापन, जाति व परिवार पहचान पत्र में त्रुटि दूर करने के साथ साथ परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित सभी समस्याओ का समाधान किया जाएगा।

228 स्थानों पर लगने वाले कैम्पो की सूचि :  PRESS4

Table of Contents

You cannot copy content of this page