चरखी दादरी। नगर की सामाजिक संस्था अग्रवाल सभा द्वारा नगर की पांच संस्थाओं पर विराजमान भगवान अग्रसेन की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जलन व आरती वंदना के आयोजन को लेकर प्रत्येक अमावस्या के दिन की श्रृंखला में आज नगर के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन गांधी नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अनेक अग्र बन्धु उपस्थित थे।
सभा के प्रेस प्रवक्ता विनोद गर्ग ने बताया कि नगर के महाराजा अग्रसेन सेवा सदन गांधी नगर में सोमवती अमावस्या के पावन पर्व पर अग्रकुल प्रवर्तक भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण, पुष्प अर्पित व ज्योति प्रज्ज्वलित की गई तथा वहा पर उपस्थित बंधुओं ने महाराजा अग्रसेन की आरती वंदना की तथा प्रसाद वितरण किया गया।

अग्रवाल सभा के प्रधान बलराम गुप्ता ने कहा कि अमावस्या का दिन पितरों के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।सोमवती अमावस्या पर विशेष महत्व होता हैं। इस दिन स्नान-दान करने, पितरो के निमित्त दान देने से पितृदोष व कालसर्प दोष से मुक्ति मिलती है और परिवार में पूर्वजों की कृपा से खुशहाली आती है। आज के दिन पीपल में जल अर्पण किया जाता है। अमावस्या के दिन पितरों की पूजा करने से आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती है। संतान भी चिरंजीवी होती है।
आज के आयोजन में बलराम गुप्ता,जगदीश ऐरण, राजकुमार गोयल,पवन दिल्लीवान, ललित महाजन, शुभम गुप्ता, विनोद गर्ग, रेखराज देवसरिया,सुरेश ऐरन, प्रदीप चिड़िया वाले, अशोक जे डी मसाले वाले,सुरेश कुमार पांडवानिया, अनुज पांडवानिया, विनोद जैन,रेखराज देवसरिया, राजेश गुप्ता, शिव कुमार बिरही वाले, मुकेश बंसल, संजय कानेजर, अशोक कुमार गोयल जे डी, रिषि दुबलधनिया, जयभगवान अग्रवाल, सतीश जैन,विजय कुमार आदमपुरिया, सुरेश कुमार बागोतिया, निरंजन सिंघल, राजेश सिंघल, शिवकुमार बिरही, अनुज पांडवानिया, तनुज मित्तल,पंकज गोयल,संतोष जैन, सावित्री गर्ग, रजनी बंसल, पूजा बंसल,प्रेरणा सिंघल, रजनी गर्ग, अशोक कानेजर, विनोद जैन, संजय गर्ग, मनोज आदमपुरिया, तनुज मित्तल,इत्यादि अनेक उपस्थित थे।