भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी नगर निगम चुनाव ः जीएल शर्मा

Font Size

– शर्मा ने  निगम चुनावों पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ता से की चर्चा 

गुरुग्राम। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने कहा कि आगामी नगर निगम चुनाव भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा‌ कि पार्टी की ओर से चुनाव लड़ने के इच्छुक और संभावित प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त पार्टी के बढ़ते ग्राफ का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल कर चुकी भाजपा की नित लोकप्रियताप बढ़ रही है। शहरों से लेकर गांव तक का मतदाता भाजपा में अपना विश्वास जता रहा है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की अवधारणा पर बढ़ते हुए पार्टी ने अपने नौ साल के शासन में हर वर्ग की सहूलियत का ख्याल रखा है। 

जीएल शर्मा शीतला मंडल कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ निगम चुनाव पर चर्चा कर रहे थे। 

भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी नगर निगम चुनाव ः जीएल शर्मा 2

इस दौरान निगम चुनावों के लिए बूथ समिति का निर्माण एवं हर बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाने एवं प्रत्येक बूथ पर बूथ अध्यक्ष एवं पन्ना प्रमुखों के साथ बैठकर चर्चा करने का कार्यक्रम तया किया गया।  बैठक में पूर्व मंत्री राव नरबीर, विधायक सुधीर सिंगला, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़,  पूर्व मेयर मधु आजाद, सुभाष सिंगला, अनूप सिंह, मंडल प्रभारी अर्जुन शर्मा मौजूद रहे।  जीएल शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने गरीब उत्थान के लिए जितने काम किए हैं उतने आज तक किसी भी सरकार ने नहीं किए। गरीब के उत्थान के लिए मोदी सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई है उनसे गरीबों, किसानों, वंचितों, शोषितों के जीवन में बदलाव आया है।

उन्होंने कहा गरीबों का उत्थान करना ही भाजपा का संकल्प है।  नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री की शपथ लेने के साथ ही कहा था कि हमारी सरकार गरीबों, वंचितों, शोषितों को समर्पित सरकार रहेगी। इन आठ सालों में भाजपा की सरकार ने गरीबों को समर्पित योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है। केंद्र के साथ साथ भाजपा शासित राज्यों की सरकारें भी गरीबों के कल्याण के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं।

भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी नगर निगम चुनाव ः जीएल शर्मा 3

खासकर हरियाणा की मनोहर सरकार प्रदेश के हर वर्ग के मनोहर सपने साकार कर रही है।  प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मकान दिलाया, बिजली, पानी और गैस देकर उनके जीवन को बदलने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि पहले गरीब व्यक्ति बीमार होता था और उसके पास इलाज के लिए धन नहीं होता था। गरीबों की इस मजबूरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा और उन्हें 5 लाख रुपये तक का बीमा देकर उन्हें सुरक्षित करने का काम किया है। इतना ही नहीं, गरीब छात्रों को स्कॉलरशिप देकर उनके जीवन में परिवर्तन लाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

मोदी सरकार हर युवा को आत्मनिर्भर बनाने पर काम कर रही है। आज देश में स्टॉर्टअप इंडिया मूवमेंट खड़ा हुआ है इसमें मोदी सरकार की इच्छा शक्ति से संभव हुआ है।  80 करोड़ परिवारों को भोजन उपलब्ध कराना, उनका इलाज कराना और देश के लोगों को सुरक्षित करना ही भाजपा का मिशन था। महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी मोदी सरकार संकल्पबद्ध है। अंतिम व्यक्ति को अंत्योदय के माध्यम से सरकार उनके कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

You cannot copy content of this page