जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक कल

Font Size

गुरूग्राम, 15 फरवरी। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक 17 फरवरी को होगी। सीटीएम दर्शन यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुग्राम की जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल में शुक्रवार की शाम चार बजे होगी।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री बैठक में एजेंडे में रखे परिवादों की सुनवाई करेंगे। इस अवसर पर सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ताकि परिवादों का मौके पर ही निपटारा किया जा सके।

Table of Contents

You cannot copy content of this page