फरीदाबाद नगर निगम भी भ्रष्टाचार मुक्त दिखेगा : कृष्णपाल गुर्जर

Font Size
फरीदाबाद नगर निगम भी भ्रष्टाचार मुक्त दिखेगा : कृष्णपाल गुर्जर 2
 

जयशंकर सुमन , प्रधान संवाददाता 

फरीदाबाद।  सरकार द्वारा लोगों की मूलभूत सुविधाओं से सम्बन्धित विकास कार्यों के सुधारीकरण की कड़ी में आज केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने स्थानीय सैक्टर-37 में लगभग 6 करोड़ रूपए की लागत राशि से आरएमसी विधि से पक्की सीमेंटेड  बनाई जाने वाली आन्तरिक सड़कों के निर्माण कार्य का बतौर मुख्य अतिथि विधिवत नारियल फोड़ कर शुभारम्भ किया। फरीदाबाद नगर निगम के माध्यम से इन सड़कों का निर्माण कार्य आगामी तीन महीने की निर्धारित समयावधि के भीतर पूरा कर लिया जायेगा।
 
इस अवसर पर फरीदाबाद नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड नम्बर-44 के पार्षद जितेन्द्र यादव (बिल्लू पहलवान), पार्षद देवेन्द्र चैधरी, पार्षद अजय बैंसला, पूर्व पार्षद ओम प्रकाश रक्षववाल, भाजपा नेता विक्की भड़ाना, हाकिम सिंह सरधाना, मदन पुजारा, सराय भाजपा महिला मण्डल की अध्यक्षा राजबाला सरधाना, भाजपा मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र यादव तथा सैक्टर- 37 आरडबल्यूए के प्रधान अर्जुन वालिया प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
 
 कृष्णपाल गुर्जर ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व व बुलंद इरादों के फलस्वरूप पूरा देश आज भ्रष्टाचारमुक्त होने की ओर अग्रसर है। श्री मोदी द्वारा की गई नोटबंदी व डिजीटल पेमैंट प्रणाली का देश की जनता ने खुल कर स्वागत किया है। उनकी लोकप्रियता के परिणामस्वरूप फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भी भाजपा के 29 पार्षद बनने से पार्टी को दो तिहाई का प्रचण्ड बहुमत हासिल हुआ है।
 
 फरीदाबाद नगर निगम भी भ्रष्टाचार मुक्त दिखेगा : कृष्णपाल गुर्जर 3
उन्होंने कहा कि केन्द्र, प्रदेश व निगमों में रही कांग्रेस पार्टी की समानान्तर सरकारें जिन जन कल्याणकारी कार्यो को पूरा करने में नकारा व नाकाम साबित हुई उन्हें अब भाजपा की समानान्तर सरकारें एक के बाद एक पूरा करके दिखा रही हैं। जिस  प्रकार गत ढाई वर्षों में केन्द्र व प्रदेश सरकार में भ्रष्टाचार देखने को नहीं मिला है उसी प्रकार की भ्रष्टाचार मुक्त झलक अब फरीदाबाद नगर निगम  में भी दिखाई देगी।
 
 
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में सरकार की ओर से अनूठे विकास कार्यों को शीघ्रता से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग का सिक्सलेनिंग व ओवर ब्रिजयुक्त सुधारीकरण तथा बल्लबगढ़ तक मैट्रो रेल सेवा का विस्तार प्रमुख परियोजनाएं हैं जबकि अन्य आवश्यक विकास कार्य भी तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। श्री गुर्जर ने कहा कि सरकार ने इस क्षेत्र में आउटसोर्सिंग के तहत लगभग 7 करोड़ रूपये की लागत से सीवरेज सफाई व सुधार कार्य को मंजूरी दी है। श्री गुर्जर ने सैक्टरवासियों द्वारा स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट, सफाई, बिजली व जलापूर्ति आदि से सम्बन्धित रखी गई समस्याओं को सुनकर इनके शीघ्र समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
 
नगर निगम के सम्बन्धित वार्ड नम्बर-22 के पार्षद जितेन्द्र यादव ने मुख्य अतिथि श्री गुर्जर का प्रमुख रूप से स्वागत व्यक्त किया। श्री यादव ने कहा कि मंत्री श्री गुर्जर उनके वार्ड की सभी समस्याओं से भलिभांति अवगत हैं और स्वयं ही गम्भीरतापूर्वक समाधान करने में जुटे हैं जिससे कि क्षेत्र के सभी लोग पूरी प्रसन्नता के साथ उनके आभारी हैं।
 
सैक्टर-37 आरडबल्यूए प्रधान अर्जुन वालिया ने केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री गुर्जर का स्वागत व्यक्त करते हुए उनके समक्ष सैक्टर की समस्याएं रखी। सैक्टरवासियों ने श्री गुर्जर तथा पार्षद देवेन्द्र चैधरी व जितेन्द्र यावद को भी फुलमालाएं व बुक्के भेंट करके भव्य स्वागत व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता उमा शंकर गर्ग, कैलाश खेड़ा, आकाश गुप्ता, रेखा दीक्षित, दलबीर अग्रवाल, विनोद गुप्ता, ओम प्रकाश बैंसला, कुलदीप शर्मा, प्रवीन चैहान, आलोक मिश्रा व विजय भड़ाना तथा नगर निगम के कार्यकारी अभियन्ता रमेश बंसल सहित कई अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page