चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास बम मिला

Font Size

चंडीगढ़ :  चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के घर के पास बम मिला। मौके पर बम निरोधक दस्ता मौजूद है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। जानकारी के मुताबिक बम शेल एक्टिव था. बम को पूरी सावधानी के साथ फायबर के ड्रम में रख दिया गया है. वहीं इसके चारों तरफ सेंड बैग रख दिए गए हैं. चंडी मंदिर आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है. कुछ जवान सुरक्षा के लिए यहां तैनात किए गए हैं.

जहां यह जिंदा बम शेल मिला वहां से मुख्यमंत्री आवास महज 2 किलोमीटर दूर है. सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली ने जिंदा बम शेल मिलने की पुष्टि कर दी है. घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का हेलीपैड है, ऐसे में इसे उनकी सुरक्षा में बड़ी सेंध मानी जा रही. वहां पास में ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी आवास है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page