उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव विजयी

Font Size

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार डिंपल यादव ने 2 लाख 88 हजार से ज्यादा मतों से जीत हासिल कर अपने ससुर मुलायम सिंह यादव की जीत के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं . डिंपल यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की बहू हैं.

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी चुनाव परिणाम के अनुसार  डिंपल यादव को कुल 6 लाख 17 हजार 625 वोट मिले, जबकि दूसरे नंबर पर रहे बीजेपी के प्रत्याशी रघुराज सिंह शाक्य ने 3 लाख 29 हजार 489 वोट हासिल किए.

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश में लोकसभा की एक और विधानसभा की दो सीटों पर उपचुनाव कराए गए थे. इसमें रामपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार आकाश सक्सेना और खतौली विधानसभा सीट पर रालोद उम्मीदवार मदन भैया विजयी हुए हैं .

बता दें कि मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई थी.  इस चुनाव की ख़ास बात यह रही कि अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव ने भी डिंपल यादव का समर्थन किया और उन्होंने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया. उनके विधानसभा क्षेत्र जसवंतपुर में भी डिंपल यादव को बहुतायत में वोट मिले हैं.

Table of Contents

You cannot copy content of this page