सीएससी केंद्रों पर नि:शुल्क बनवाएं आयुष्मान कार्ड : एडीसी

Font Size

-सीएससी संचालक पैसे की मांग करे तो कर सकते हैं शिकायत

गुरुग्राम, 30 नवंबर। गुरुग्राम के अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि गुरुग्राम जिला में 270 सीएससी केंद्रों पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शुरू की गई चिरायु योजना के तहत अंत्योदय परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।

एडीसी श्री मीणा ने बताया कि जिन परिवारों की वार्षिक आय एक लाख अस्सी हजार रूपए से कम है, उनको इस कार्ड के आधार पर पांच लाख रूपए तक की चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अभी तक गुरुग्राम जिला में 70 हजार के करीब कार्ड बनाए जा चुके हैं। एडीसी ने कहा कि ये कार्ड बनवाने के लिए लाभार्थी को केवाईसी करवानी जरूरी है। अंत्योदय परिवारों के योग्य पात्र कॉमन सर्विस सैंटर में जाकर अपना केवाईसी बनवाए, जो कि आधार कार्ड से लिंक होगा। उसके बाद आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा।

-सीएससी संचालक पैसे की मांग करे तो कर सकते हैं शिकायत

एडीसी श्री मीणा ने बताया कि चिरायु योजना के तहत आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज कराने वाले लोगों को इस कार्ड को बनाने के लिए किसी प्रकार की फीस नहीं देनी होगी। यह कार्ड अब जिले के सीएससी में मुफ्त में बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नेशनल हेल्थ ऑथोरिटी तथा कॉमन सर्विस सेंटर के बीच हुए एमओयू के बाद अब लाेगों को पीवीसी (पोलिविनाइल क्लोराइड) आयुष्मान कार्ड मुफ्त दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यदि कोई सीएससी संचालक लाभार्थी से किसी भी प्रकार के शुल्क की मांग करता है तो वे dcrioggm@gmail.com पर अपनी शिकायत भेज सकते हैं।

-पहले पेपर और बाद में मिलेगा पीवीसी प्रिंटेड कार्ड

सीएससी के जिला प्रबंधक दीपक ने बताया कि नई व्यवस्था के तहत आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को पहले पेपर आधारित कार्ड दिया जाएगा। फिर इसके बाद एक पीवीसी प्रिंट किया हुआ कार्ड दिया जाएगा। इस पीवीसी आयुष्मान कार्ड को किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर से प्राप्त किया जा सकेगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page