भारत-चीन सीमा विवाद पर आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे का बड़ा बयान

Font Size

नई दिल्ली : आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे ने भारत-चीन सीमा विवाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूर्वी लद्दाख में स्थिति स्थिर है, लेकिन अनप्रिडेक्टेबल है। यानी यहां कब क्या हालात बन जाए ये कहना मुश्किल है। उन्होंने कहा कि हमें LAC पर अपनी कार्रवाई का बहुत सावधानी से आकलन करने की जरूरत है ताकि हम अपने हितों की सुरक्षा कर पाएं । आर्मी चीफ के मुताबिक चीन ने सीमा पर अपनी सेना को न तो कम किया है, न ही बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में कमी की है। उन्होंने यह बातें शनिवार को चाणक्य डायलॉग्स में थिंक टैंक ग्रुप को अपने संबोधन में कही।

जनरल मनोज पांडे ने कहा कि सीमा विवाद के सात में से पांच मुद्दों को बातचीत के माध्यम से हल कर लिया गया है। हम भारत-चीन के बीच 17वें दौर की कोर कमांडर लेवल की बैठक पर विचार कर रहे हैं। इसमें दो विशेष बिंदुओं से जुड़े मुद्दों को हल करने पर ध्यान देना होगा।

 

उनके इस बयान से माना जा रहा है कि उन्होंने डेमचोक और देपसांग का जिक्र करते हुए यह बात कही हैं। इसी साल 17 जुलाई को भारत और चीन के बीच कोर कमांडर लेवल की 16वें दौर की बातचीत हुई थी। 8 सितंबर 2022 से सेनाओं के पीछे हटने की प्रोसेस शुरू हुई थी और यह पूरी तरह 13 सितंबर को खत्म हुई।

Table of Contents

You cannot copy content of this page