राहुल गांधी की स्कूली बच्चों के साथ लगाई दौड़ बन गई ख़ास घटना

Font Size

नई दिल्ली :  कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ की अगुवाई कर रहे राहुल गांधी रविवार को पदयात्रा के दौरान अचानक कुछ स्कूली छात्रों के साथ दौड़ने लगे. राहुल के अचानक दौड़ने के कारण उनके सुरक्षा कर्मी, तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और अन्य लोगों ने भी दौड़ना शुरू कर दिया. कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने बताया कि राहुल ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रविवार सुबह जडचर्ला से पदयात्रा शुरू की और उनके 22 किलोमीटर का सफर तय करने की उम्मीद है. तेलंगाना में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का यह पांचवां दिन है.

राहुल रविवार की पदयात्रा संपन्न करने से पहले शाम को शादनगर के सोलीपुर जंक्शन में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. उन्होंने शनिवार रात को जडचर्ला एक्स रोड जंक्शन पर रुकने से पहले 20 किलोमीटर से अधिक की पदयात्रा की थी. यात्रा तेलंगाना के सात लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी, जिसके बाद यह सात नवंबर को महाराष्ट्र में प्रवेश करेगी. चार नवंबर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी

Table of Contents

You cannot copy content of this page