नेहरू स्टेडियम में 29वां जिला स्तरीय युवा उत्सव 19 व 20 अक्टूबर को आयोजित किया जाएगा

Font Size

गुरुग्राम, 10 अक्टूबर। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा 29 वॉ जिला स्तरीय युवा उत्सव 19 व 20 अक्तूबर को नेहरू स्टेडियम स्थित सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जाएगा। युवा उत्सव में जिला के उत्कृष्ट कलाकार भाग लेगें जोकि चार विधाओं में अपना कार्यक्रम पेश करेगें। इन विधाओं के 19 आईटम प्रस्तुत किए जाएंगे जिसमें 15 से 29 वर्ष के युवा ही भाग ले सकते हैं। खेल विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि युवा उत्सव में भाग लेने वाले युवा अपनी विधा में पूर्ण निपुण होना चाहिए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले युवा का अपने साथ आयु का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

प्रवक्ता ने बताया कि यह युवा उत्सव ओपन है इसमें कोई भी युवा भाग ले सकता है जिसको अपनी विधा में के बारे में पूरी तरह से ज्ञान होना अति आवश्यक है। इस युवा उत्सव में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले युवाओं को नगद ईनाम देकर सम्मानित किया जाएगा। खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा युवा उत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा को राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने के लिए भेजा जाएगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page