पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती आज : प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र व बीजेपी मण्डल पर मनाई जाएगी जयंती

Font Size

-तैयारीयों को लेकर बीजेपी जुरहरा मण्डल की बैठक आयोजित

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाए जाने की तैयारियों को लेकर शनिवार को जुरहरा कस्बे में भारतीय जनता पार्टी जुरहरा मंडल की बैठक अध्यक्ष गजराज आर्य की अध्यक्षता, पूर्व मंत्री जवाहर सिंह बेढम के मुख्य आतिथ्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन व विधानसभा क्षेत्र कामां के विस्तारक बच्चू शर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित की गई।

बैठक में रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती को मनाए जाने व उसकी तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। जयंती को मंडल के प्रत्येक बूथ, शक्ति केंद्र व मण्डल स्तर पर मनाने जाने का आह्वान बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं से किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मौ.जुम्मे खां, महामंत्री प्रेमचंद बामनी, रामपाल गुर्जर पाई, राकेश बघेल नौगावां,आशु गांवड़ी, अनिल कुमार ऐंचवाड़ा, धर्मेंद्र चौधरी फंटू लाल जुरहरा, उदय सिंह एचवाडा, धर्म गुर्जर, हसन सतपुड़ा, जुनेद अहलवाडी, विनोद मानवी व राजेंद्र कुमार जांगिड सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page