भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बरेली ने किया सेवा पखवाड़ा -” जल ही जीवन, कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन

Font Size

-नबावगंज ब्लॉक, बरेली आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में हुए सैकड़ों शामिल 

-हमें पर्यावरण व  जल संरक्षण की नैतिक जिम्मेदारी उठानी होगी : शैलेन्द्र विक्रम 

-भविष्य के लिए जल को संचित करना अति आवश्यक : पूर्व मेयर सुभाष पटेल

बरेली : भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बरेली के नेतृत्व में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से सेवा पखवाड़ा- जल ही जीवन, कैच द रेन (जल संरक्षण) कार्यक्रम का आयोजन नबावगंज ब्लॉक, बरेली में किया गया। इस अवसर पर ख़ास कार्यक्रम में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम ने कहा कि वर्तमान में हमारी जीवन शैली को अनुशासित कर हमें पर्यावरण और जल को भविष्य के लिए सुरक्षित रखने की नैतिक जिम्मेदारी उठानी होगी। यह आने वाली पीढी के प्रति हम सबका कर्तव्य भी है.

उन्होंने कहा कि जल ही जीवन के मूल अर्थ को जीवन में आत्मसात कर जल की एक-एक बूंद संचित कर भविष्य की पीढ़ियों को यह अमूल्य उपहार देना होगा। घर से लेकर खेत तक जल की उपयोगिता को सुनिश्चित कर देश के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना होगा। शैलेन्द्र विक्रम ने कहा कि अक्सर सरकार की योजनाएं धरातल तक नहीं पहुंच पाती जिसका कारण हवा हवाई प्रचार प्रसार है. इससे लोग योजनाओं को नहीं समझ पाते।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बरेली ने किया सेवा पखवाड़ा -" जल ही जीवन, कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन 2उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रीय विचारधारा के साथ मिलकर भाजपा की सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करता है। मैं योगी सरकार, कार्यकर्ताओं एवं सरकारी तंत्र को उत्तर प्रादेश की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था के लिए धन्यवाद देता हूं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मेयर सुभाष पटेल ने अपने संबोधन में अपनी हॉलैंड यात्रा का अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि वहां की खेती व्यवस्था जल संरक्षण विकसित अवस्था में है. वहां की आधुनिक व्यवस्था हमसे 20 वर्ष आगे है। उन्होंने कहा कि वहां का किसान समृद्धि के चरम पर है.उन्होंने कहा कि एक किसान ने उनसे बातचीत में बताया कि एयरपोर्ट छोड़कर हर एक सुख सुविधा उनके गांव में  उपलब्ध है। पूर्व मेयर ने लोगों का यह कहते हुए आह्वान किया कि हम सबको अपने बच्चों के भविष्य के लिए जल को संचित करना अति आवश्यक है।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला बरेली ने किया सेवा पखवाड़ा -" जल ही जीवन, कैच द रेन कार्यक्रम का आयोजन 3

कार्यक्रम का संचालन किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नितेश उपाध्याय ने किया। कार्यक्रम में नवाबगंज के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर ए०के० गंगवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीरेंद्र राठौर, सुमेन्द्र गंगवार, डॉक्टर इरफान, नत्थू लाल आर्य जी, गजेंद्र गंगवार,नीरु सागर, सतेंद्र गंगवार, नवाबगंज ब्लॉक के सम्मानित प्रधानगण एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page