अब हरियाणा सरकार भी गरीबों को देगी सस्ता भोजन

Font Size

चण्डीगढ़ :  हरियाणा सरकार प्रदेश की बस्तियों में रह रहे श्रमिकों एवं गरीब लोगों को सस्ता भोजन उपलब्ध करवाने की एक योजना तैयार कर रही है।
इसके अतिरिक्त, केन्द्र सरकार की ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’, जिसका उद्देश्य 2022 तक आवास उपलब्ध करवाना है, की तुलना में हरियाणा सरकार ने ‘दीन दयाल जन आवास योजना’ के तहत 2019 तक दो लाख सस्ते मकान विकसित करने की योजना बनाई है।
यह जानकारी मुख्यमंत्री  मनोहर लाल आज यहां चण्डीगढ़ प्रैस क्लब में ‘मीट द प्रैस’ कार्यक्रम में पत्रकारों के प्रश्रों का जवाब देते हुए दी। मुख्यमंत्री राज्य सरकार द्वारा गरीबों के लिए तैयार की जा रही योजनाओं बारे पूछे गये एक प्रश्र का जवाब दे रहे थे। 
    एक अन्य प्रश्र के उत्तर में उन्होंने कहा कि बस यात्रियों के लिए दुर्घटना बीमा की राशि को बढ़ाने बारे भी विचार किया जा रहा है।

You cannot copy content of this page