भाजपा नेता फंटूलाल ने की कामां को जिला बनाने की मांग

Font Size

मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार कामां को सौंपा ज्ञापन

जुरहरा, रेखचन्द्र भारद्वाज: भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता फंटूलाल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम तहसीलदार कामां इंद्राज गुर्जर को ज्ञापन सौंपकर कामवन नगरी कामां को जिला बनाने की मांग की है। मुख्यमंत्री के नाम सौंपे ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कामां से जिला हेड क्वार्टर की दूरी करीब 55 किलोमीटर पड़ती है साथ ही जुरहरा थाना क्षेत्र के करीब 60 गांवों के लोगों को जिला स्तर पर अपने कार्य कराने के लिए करीब 72 किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़ती है जिससे आमजन को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में उन्होंने बताया कि बृज नगरी व कामवन के नाम से प्रसिद्ध कस्बा कामां व इसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति इसको जिला बनाए जाने के अनुरूप है कस्बा कामां के बृज क्षेत्र में होने के कारण जिला बनने पर यहां पर्यटन का भी काफी विकास होगा एवं क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों का भी सृजन होगा।

Table of Contents

You cannot copy content of this page