फेसबुक पर भारत की केवल 24  फीसदी महिलाएं 

Font Size

लंदन :अंतरराष्ट्रीय जगत में सोशल मीडिया पर महिलाओं की संख्या पुरुष आगे निकलने की स्तिथि में है लेकिन भारत में अभी कोसों दूर। भारत में  फेसबुक के कुल उपयोगकर्ताओं में केवल  24 फीसदी ही महिलाएं हैं। हल ही में आई एक रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।

ब्रिटेन की कंसल्टेंसी वीआर सोशल ने अपनी रिपोर्ट में कह है कि  औसतन, एशिया प्रशांत में 38 फीसदी फेसबुक उपयोगकर्ता महिलाएं हैं। वहीं भारत में देश के कुल उपयोकर्ताओं में महिलाओं का हिस्सा केवल 24 फीसदी है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश में यह आंकड़ा 23 फीसदी है और पाकिस्तान में यह और कम केवल  22 फीसदी है। न्यूजीलैंड में 59 फीसदी फेसबुक उपयोगकर्ता महिलाएं हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण एशिया में उपयोगकर्ताओं में इस अंतर का कारण महिलाओं व पुरुषों के बीच इंटरनेट की अनुपलब्धता है।

You cannot copy content of this page