सी आर पी एफ ग्रुप केंद्र कादर पुर ने किया तिरंगा रैली का आयोजन, 300 बच्चे हुए शामिल

Font Size

गुरुग्राम। आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष्य में भारत सरकार द्वारा ”हर घर तिरंगाा“ अभियान चलाया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में मंगलवार 2 अगस्त को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गुरूग्राम के ग्रुप केंद्र कादरपुर के अधिकारियों/जवानों एवं परिवार के सदस्यों द्वारा भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।


इस तिरंगा रैली में कुल 800 सदस्य षामिल हुए जिसमें स्कूल के 300 बच्चे भी थे। इस रैली को आज प्रातः 0800 बजे ग्रुप केंद्र गुरूग्राम परिसर से रवाना किया गया तथा गाँव -कादरपुर होते हुए वापस ग्रुप केंद्र गुरूग्राम परिसर में समाप्त हुआ।

इस रैली को देखने हेतु लोगों का हूजूम उमड़ पडा। उनके द्वारा ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल गुरूग्राम के अधिकारीयों/जवानों की काफी सराहना की गई तथा तालियों के साथ उत्साह भी बढाया गया।

ग्रामवासी भी इस रैली का हिस्सा बनते गए तथा इस विशेष कार्य की भूरी-भूरी सराहना की गई। इस प्रकार की तिरंगा रैली विगत वर्षों में पहली बार एक अनूठा प्रयास है तथा इस प्रयास से बच्चों में देश भक्ति का संचार हुआ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page