भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13,734 नए मामले सामने आए

Font Size

12-14 आयु वर्ग में 3.91 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई

भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 1,39,792 हैं

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.49 प्रतिशत

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 4.79 प्रतिशत है

नई दिल्ली : भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 204.60 करोड़ (2,04,60,81,081) से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 2,71,14,804 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

 12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 3.91 करोड़ (3,91,03,881) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

 आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

संचयी वैक्सीन खुराक कवरेज
स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,04,11,866
दूसरी खुराक 1,00,91,088
प्रीकॉशन खुराक 63,54,734
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,84,30,813
दूसरी खुराक 1,76,72,669
प्रीकॉशन खुराक 1,22,99,855
12-14 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 3,91,03,881
दूसरी खुराक 2,80,47,871
15-18 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 6,12,21,581
दूसरी खुराक 5,11,15,466
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 55,95,79,996
दूसरी खुराक 50,90,00,319
प्रीकॉशन खुराक 2,47,91,480
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 20,36,97,579
दूसरी खुराक 19,53,27,258
प्रीकॉशन खुराक 1,65,16,683
60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग पहली खुराक 12,74,47,521
दूसरी खुराक 12,20,65,806
प्रीकॉशन खुराक 3,29,04,615
प्रीकॉशन खुराक 9,28,67,367
कुले 2,04,60,81,081

भारत में सक्रिय मामले आज 1,39,792 हैं। सक्रिय मामले, कुल पॉजिटिव मामलों के 0.32 प्रतिशत हैं।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.49 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 17,897 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 4,33,83,787 हो गई है।

बीते 24 घंटे में कोरोना के 13,734 नए मामले सामने आएं।

पिछले 24 घंटों में कुल 4,11,102 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 87.58 करोड़ से अधिक (87,58,92,611) जांच की गई हैं। देश में साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 4.79 प्रतिशत है और दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 3.34 प्रतिशत है।

You cannot copy content of this page