नई दिल्ली : सीबीएसई बोर्ड (CBSE) ने 12वीं क्लास के परीक्षा परिणाम की घोषणा कर दी है. परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट cbse.nic.in, cbse.gov.in, cbseacademic.nic.in पर अपने परिणाम देख सकते हैं. इसके अलावा स्टूडेंट्स parikshasangam.cbse.gov.in पर भी अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं. सीबीएस ई बोर्ड के अनुसार इस साल 12वीं की परीक्षा में कुल 92.71 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं.
उल्लेखनीय है कि सी बी एस ई बोर्ड (CBSE) की ओर से गत 26 अप्रैल से 15 जून 2022 तक कक्षा 12वीं की टर्म 2 बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की गई थी. सीबीएसई की 12वीं क्लास की टर्म 2 परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे.
स्टूडेंट्स को परीक्षा परिणाम का इंतजार था. कई बार बोर्ड की से तिथियाँ बदली गईं . सीबीएसई कक्षा 12 (CBSE Class 12th) की परीक्षा में सफल होने के लिए छात्रों को सभी सब्जेक्ट में कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है.
स्टूडेंट्स अपने स्कूल कोड, रोल नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपना परिणाम देख सकते हैं और अंक पत्र डाउनलोड कर सकते हैं.

