अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : रैकरूट पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया योग अभ्कयास

Font Size

-करें योग रहो निरोग: डाॅ शीतल सिंह धारीवाल

भोंडसी( गुरूग्राम),21 जून। रैकरूट पुलिस प्रशिक्षण केन्द्र में तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस योग शिविर का आयोजन पुलिस अधीक्षक आर.टी.सी. भौण्डसी श्री धर्मबीर सिंह पुनिया एच.पी.एस. के मार्गदर्शन में आई.डी.एफ.सी. बैंक के सहयोग से डाॅ शीतल सिंह धारीवाल एच.पी.एस. उप पुलिस अधीक्षक आर.टी.सी. भौण्डसी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

योग शिविर के मुख्य अतिथि डाॅ शीतल सिंह धारीवाल ने कहा कि जो व्यक्ति अपनी दिनचर्या में योग को जितना अधिक स्थान देता है वह उतने ही लम्बे समय तक निरोग रहता है। पुलिस के जवान, समय की कमी तथा अत्याधिक काम का बोझ होने के कारण तनावग्रस्त रहता है। प्रत्येक पुलिसकर्मी के लिए रोजाना शारीरिक क्रियाऐं व व्यायाम करना संभव नहीं है। परन्तु योग को जवान सुगमता से कर सकता है। तनाव के कारण जवानो में अनिंद्रा, चिडचडापन, डायबिटिज, शुगर, ब्लड प्रैसर जैसी गंभीर बीमारियों होती हैं। जिन्हंे योग के द्वारा काफी हद तक रोकना संभव है।

इस योग शिविर के लिए आई.डी.एफ.सी. बैंक के नोर्थ इंडिया जोनल श्री सुमन मजुमदार के नेतृत्व श्री विपिन सिंह (एरिया हेड)  रविन्द्र भाटी, नवल किशोर बैंक प्रबंधक की टीम ने विश्व योग दिवस पर आर.टी.सी. भौण्डसी में तैनात मुलाजमानों व प्रशिक्षणार्थियों के लिए रेवाडी निवासी योगाचार्य दीपक को बुलाया। योगाचार्य दीपक ने समस्त पुलिस कर्मियों को योगासन करवाया तथा प्रशिक्षार्थियों व स्टाफ को अपने जीवन में इनकी सदा समायोजित करने का आहवान किया है।

इस योग शिविर में निरीक्षक जसमेर, महिला निरीक्षक सुनीता रानी, सी.एल.आई. राजीव कुमार निरीक्षक, उप निरीक्षक फखरूदीन, राजबाला, स.उप.नि. प्रवीन, प्रविंद्र, शीतल, मीना, संगीता आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page