” विश्व गुरु भारत हो अपना ” उद्देश के साथ कई सामाजिक संस्थाएं एक मंच पर साथ आईं : पर्यावरण संरक्षण का अलख जगाया

Font Size

– लखनऊ में बच्चों ने अपने अभिनय से प्रकृति सेवा के लिए किया लोगों को प्रेरित 

-लक्ष्मण मेला स्थल लखनऊ के प्रांगण में पर्यावरण जागरण का शानदार कार्यक्रम आयोजित किया 

-कल्याणी फाउंडेशन, आनंद फाउंडेशन, आस फाउंडेशन, मंगलम संगठन एवं वर्चस्व वेलफेयर का था संयुक्त प्रयास

-प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व का नेतृत्व कर रहे हैं  : शैलेन्द्र विक्रम सिंह पाल

लखनऊ :  ” विश्व गुरु भारत हो अपना ” उद्देश के साथ आज कई सामाजिक व सांकृतिक संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से पर्यावरण जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें हमारी संस्कृति हमारा राष्ट्र और धरोहर के तत्वावधान में नवांकुरो द्वारा सनातन जागरण एवं वयस्कों द्वारा पर्यावरण प्रहार का अनूठा समन्वय  दिखा. इसका आयोजन वेलफेयर एवं आस्था सेवा संस्थान की ओर से अमरवीर महोत्सव के विशाल मंच पर लक्ष्मण मेला स्थल लखनऊ के प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम के सक्रिय सदस्य अभिषेक शर्मा ने बताया कि पर्यावरण को लेकर बच्चों के बीच जाकर जागृति पैदा करना हम लोगों का मूल ध्येय है। इस अवसर पर ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ बरेली के चेयरमैन एवं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा  बरेली के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे.

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता शैलेंद्र विक्रम सिंह पाल ने अभिनय के माध्यम से लोगों को पर्यावरण जागरण का सन्देश देने वाले बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पर्यावरण के प्रति सचेत रहकर हम सब लोग मानव सेवा का अद्वितीय कार्य कर रहे हैं . इसमें सामजिक व सांस्कृतिक संस्थाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है. उन्होंने बल देते हुए कहा कि अगर हम अपने आने वाले भविष्य को संवारना चाहते हैं तो हमें प्रकृति की सेवा के प्रति अपना आज समर्पित करना होगा .

उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रकृति प्रेमी है और हमें उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए. उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री पर्यावरण संरक्षण के लिए आज विश्व को भी नेतृत्व प्रदान कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने भारत को जीरो कार्बन उत्सर्जन वाला देश बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है. उनके प्रयास से ही दुनिया आज सौर उर्जा की ओर आकर्षित हो रहा है. श्री पाल ने याद दिलाया कि प्रधानमंत्री ने आज योग को पूरी दुनिया में पहुंचा दिया है यह प्रकृति प्रेम का सर्वोत्तम उदाहरण है.  उन्होंने सभी सामाजिक संस्थाओं को इस प्रयास के लिए बधाई दी.

यह अद्भुत प्रयास किसी एक संस्था के सदस्य द्वारा नहीं किया गया बल्कि अपने सनातन के वर्चस्व की अलख लेकर आगे आई. कई संस्थाएं, जिससे मिलकर बना है मिशन ” विश्वगुरु भारत हो अपना”. इसकी निर्देशिका प्रतिभा बालियान हैं। यह मिशन कोई एक संगठन नहीं बल्कि एक ऐसी संकल्प शक्ति है जिसमें हर संस्था अपने सकारात्मक प्रयास से निरंतर प्रतिपल विकास की ओर तत्पर रहते हुए यज्ञ की आहुति देती है.

इसी श्रृंखला में कई संस्थाओं ने एक साथ मिलकर आज की महती आवश्यकता, पर्यावरण प्रहार पर नाट्य रूपांतरण कर एक बेहतर प्रस्तुति देकर जनजागृति का बेहतर प्रयास किया। इसमें मुख्य रूप से कल्याणी फाउंडेशन, आनंद फाउंडेशन, आस फाउंडेशन, मंगलम संगठन एवं वर्चस्व वेलफेयर के मुख्य किरदार थे.

वेद श्लोक, स्कंद पुराण, उपनिषद, महाभारत का नन्हे बच्चों के मुख से प्रस्फुरण साक्षात देव लोक विचरण  करने का अहसास करा रहा था .  मां गोमती के किनारे का  इस सांस्कृतिक व प्राकृतिक चेतना का अद्भुत संगम अलग प्रकार अनुभूति दे रहा था. अपने अभिनयं से बच्चे अपनी सांस्कृतिक तपस्या का लोहा, दर्शको को मनवाने में कामयाब रहे. आज के इस अभिनय में मुख्य भूमिका में शिवांश पंडित उम्र महज 3 वर्ष, काव्या चित्रांश के साथ आरव गुप्ता एवं अग्रिमा सिंह  थे।

 

कार्यक्रम का संचालन वर्चस्व की फाउंडर कोऑर्डिनेटर, मैनेजर रितु गुप्ता द्वारा किया गया.  मुख्य कार्य धारा वर्चस्व की अध्यक्षा प्रतिभा बालियान व आस्था सेवा संस्थान की आशा राय द्वारा संभाली गई। हमारी संस्कृति हमारी धरोहर के बच्चों के साथ, सुरभि श्रीवास्तव द्वारा चलाई गई संस्था प्रकृति फाउंडेशन के बच्चों ने आकर्षक प्रदर्शन किया।

 

रजत रूपा शर्मा द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट नमामि गंगे को समर्पित सुन्दर गीत ने जनमानस को गंगा के संरक्षण एवम् स्वच्छता हेतु जाग्रत किया।

 

गुरु परंपरा की महत्ता के बिना सनातन स्वीकार्य नहीं है इसलिए उस सनातन परिपाटी का पालन करते हुए कार्यक्रम में आनंद आश्रम कोटवा रोड छठा मील, सीतापुर रोड से आए महाराज श्री आशुतोशंबर जी एवं शमहादेव बाबा जी महाराज के साथ पधारे संतो ने बच्चों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की .  संतों ने राष्ट्र निर्माण एवं समाज कल्याण में उनके योगदान की बात की. साथ ही आयोजक मंडल को भी भविष्य में मार्गदर्शन देकर समाज को उन्नति की दिशा में ले जाने को प्रेरित किया .

You cannot copy content of this page