धोखे से बनी पार्टी लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती : अनिल विज

Font Size

हरियाणा के गृह मंत्री ने कहा , जैसे जैसे हीरे आम आदमी पार्टी में भर्ती हो रहे, लोगों को इनकी सच्चाई का पहले ही पता लग गया

अनिल विज ने किया आम आदमी पार्टी पर कटाक्ष

निकाय चुनावों में सोच विचार कर अपने दम पर लड़ने का फैसला किया, भाजपा जीत दर्ज करेगी

चंडीगढ़, 29 मई। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘जैसे हीरे चुन-चुन कर यह लोग अपनी पार्टी में भर्ती कर रहे हैं, इससे लोगों को इनकी सच्चाई का पहले ही पता लग गया है’।

आप पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली को लेकर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्री विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ और धोखे से बनी पार्टी है जो लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती। अभी पांच राज्यों के चुनावों में चार राज्यों (उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड) में भाजपा ने जीत का परचम लहराया, पंजाब में परिस्थितियां अलग थी और पंजाब में जो वायदे करके आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है यदि उनमें से कुछ वायदे पूरे किए तो पंजाब का हाल भविष्य में श्रीलंका जैसा होगा।

हरियाणा में लोग समझदार, आप पार्टी धोखे से जन्म लेने वाली पार्टी: अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के लोग समझदार है। हरियाणा में भाजपा सरकार बढ़िया तरीके से कार्य करते हुए प्रदेश की सेवा कर रही है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का बस चलने वाला नहीं है। हरियाणा के लोग इन्हें अच्छी प्रकार से जानते हैं और जैसे हीरे चुन-चुन कर यह अपनी पार्टी में भर्ती कर रहे हैं, इससे लोगों को इनकी सच्चाई का पहले ही पता लग गया है। श्री विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी धोखे से बनी पार्टी है जिसका जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से हुआ। आंदोलन में कहीं एजेंडा नहीं था कि इस आंदोलन के जरिए राजनैतिक पार्टी बनाई जाएगी। मगर कुछ शातिर लोगों ने धोखे से पार्टी बनाई। यह धोखे से बनी पार्टी है और ऐसी पार्टी से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता। अभी पांच प्रदेशों का चुनाव हुआ जिनमें उत्तर प्रदेश, गोवा, मणिपुर व उत्तराखंड की जनता ने इन्हें रिजेक्ट किया। केवल पंजाब में इन्होंने वह बड़े वायदे किए जो पूरे नहीं हो सकते और असलीयत में जमीन पर उतारे नहीं जा सकते। कुछ वायदे ही अगर पूरे किए तो पंजाब का हाल श्रीलंका जैसा होगा। पंजाब में अलग परिसितियों की वजह से इनका दांव लगा।

निकाय चुनावों में जीत दर्ज करेगी भाजपा : अनिल विज

हरियाणा में आगामी माह में होने वाले निकाय चुनावों पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पार्टी ने मिलजुल कर सोच विचार करके फैसला किया है कि वह अपने दम पर चुनाव लड़ा जाएगा। निकाय चुनावों में भाजपा जीत दर्ज करेगी।


Table of Contents

You cannot copy content of this page