तेलंगाना से राज्य सभा की सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान

Font Size

नई दिल्ली : निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना से राज्य सभा की सीट के लिए आकस्मिक रिक्ति को भरने के लिए उप चुनाव कराने का ऐलान किय है है.

राज्‍य सदस्‍यों का नाम कारण रिक्ति की तिथि कार्यकाल
तेलंगाना डॉ. बंदा प्रकाश त्‍याग-पत्र 04.12.2021 02.04.2024 तक

 

2. आयोग ने तेलंगाना से राज्‍य सभा में हुई इस रिक्ति को भरने के लिए निम्नलिखित अनुसूची के अनुसार उपचुनाव कराने का निर्णय लिया है: –

क्रम संख्‍या कार्यक्रम तिथि
  अधिसूचना का प्रकाशन 12  मई, 2022 (बृहस्‍पतिवार)
  नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 मई, 2022 ( बृहस्‍पतिवार )
  नामांकन पत्रों की जांच 20   मई, 2022 (शुक्रवार)
  उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 23 मई, 2022 (सोमवार)
  मतदान की तिथि 30   मई, 2022 (सोमवार)
  मतदान का समय सुबह 09:00 बजे – शाम 04:00 बजे तक
  मतगणना 30 मई, 2022 (सोमवार) शाम 05:00 बजे तक
  तिथि जिसके पहले चुनाव संपन्न कराया जाना है 01 जून, 2022 (बुधवार)

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

3.  निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के व्यापक दिशा-निर्देश, जो कि लिंक https://eci.gov.in/files/file/14151-schedule-for-bye-election-in-3-assembly-constituencies-of-odisha-kerala-and-uttarakhand%E2%80%93-reg/ पर उपलब्ध हैं, उनका चुनाव की पूरी प्रक्रिया के दौरान सभी व्‍यक्तियों द्वारा पालन किया जाना है।

4. मुख्य सचिव, तेलंगाना को राज्य के एक वरिष्ठ अधिकारी की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उक्त उपचुनाव कराने की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के संबंध में मौजूदा निर्देशों का पालन किया जाए।

You cannot copy content of this page