भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के खेड़की दौला मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, मनीष यादव थे मुख्य अतिथि

Font Size

गुरुग्राम। भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के खेड़की दौला मंडल की बैठक सेक्टर 10A सामुदायिक भवन में हुई । यह बैठक खेड़की दौला मंडल कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप लकेसर की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नवगठित मंडल के सभी कार्यकारिणी सदस्यों को उनके कार्यभार का नियुक्ति पत्र सौपने के साथ पार्टी की नीति व कार्यक्रम से अवगत कराना था। आज के इस सफल आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बादशाहपुर विधानसभा प्रत्याशी व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीष यादव उपस्थिति थे।

इस कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय , पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व वीर शहीद चंद्रशेखर आजाद को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ हुई। संदीप लकेसर ने मनीष यादव, जिला संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ एम आर लारोइया के साथ श्री हरीश कुमार भृगु जिला सहसंयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ भाजपा, पी सी जैन जिला सहसंयोजक एवं सुनील यादव मंडल अध्यक्ष भाजपा बादशाह पुर का पगड़ी बांध कर स्वागत किया। वहीं विधानसभा प्रभारी सुशील जोशी, भौंडसी मंडल संयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ योगेश चौहान का भी फूल मालाओं से स्वागत किया।

भाजपा कर्मचारी प्रकोष्ठ के खेड़की दौला मंडल की बैठक में कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए, मनीष यादव थे मुख्य अतिथि 2

अपने सम्बोधन में भाजपा नेता मनीष यादव ने कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला भाजपा के द्वारा किए गये प्रयासों को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी वर्ग भाजपा की रीढ़ की हड्डी हैं और जिस तरह से जिला कर्मचारी प्रकोष्ठ गुरुग्राम कार्य कर रहा है वह ऐतिहासिक है। आज से पहले किसी ने भी कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए इतने सक्रिय रूप से काम नहीं किया है जितना आज गुरुग्राम की टीम कर रही है।


आज के कार्यक्रम में जिला सहसंयोजक कर्मचारी प्रकोष्ठ हरीश कुमार भृगु ने अपने सम्बोधन में कर्मचारी प्रकोष्ठ गुरुग्राम की आगामी कार्यवाही पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आगामी कुछ दिनो में शेष मंडलों का भी शीघ्र ही गठन सफलता पूर्वक किया जाएगा। पी सी जैन ने भी अपने सम्बोधन में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। उसके बाद जिला संयोजक एम आर लारोइया ने अपने सम्बोधन में संगठन के द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं को दी जिसका सभी ने तालियाँ बजाकर स्वागत किया।


आज के कार्यक्रम में सभी नवनियुक्त कार्यकारिणी सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौपें गये।

आज की बैठक में हिस्सा लेने वाले कार्यकर्ता :


विनोद पटियाल – कर्मचारी प्रकोष्ठ मंडल सहसंयोजक (भोंडसी)
सुनील कुमार – मंडल अध्यक्ष (बादशापुर) भाजपा
प्रदीप शर्मा – (खेड़की दोला मण्डल)
जितेश वर्मा – कार्यालय प्रभारी (खेड़की दोला मण्डल)
जितेंद्र कुमार – सहकार्यलय प्रभारी (खेड़की दौला मंडल)
नीरज कुमार – भविष्य निधि विभाग (खेड़की दौला मंडल)
दुबे नागेंद्र – विशेष विभाग (खेड़की दौला
मंडल)
मंगतराम कटारिया – विशेष विभाग (खेड़की
दौला मंडल)
रवि छापोला – मीडिया प्रभारी (खेड़की दौला मंडल)

सपना देवी – कार्यकारिणी सदस्य (खेड़की दौला मंडल)
प्रभु कुमार प्रजापति – कार्यकारिणी सदस्य (खेड़की दौला मंडल)
श्याम सुंदर
विशाल कटारिया विक्की समाजसेवी
अजीत सिंह गुलिया (पूर्व जिला संयोजक एबीवीपी)
कमलजीत कटारिया
राजीव गौड (कर्मचारी यूनियन)
अश्वनी सिंह
अंकित यादव
लोकेश कुमार
आशु
राम किशन कटारिया
मोनू कटारिया
दीपक जी
श्यामलाल स्वामी
मोहित कटारिया

निशांत मिश्रा
बनवारी लाल
गुरु एवं विष्णु कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।

You cannot copy content of this page