निर्यात के आंकड़े 336 बिलियन डॉलर के करीब पहुंचे

Font Size

पिछले वर्ष दर्ज अब तक के सर्वाधिक वार्षिक निर्यात की संख्या इस वित्त वर्ष के 10 महीनों में ही पूरी हो गई और निर्यात आंकड़े 336 बिलियन डॉलर के करीब पहुंचे

भारत का वस्तु व्यापार जनवरी 2022 में 23.69 प्रतिशत बढ़कर जनवरी 2021 के 27.54 बिलियन डॉलर की तुलना में 34.06 बिलियन डॉलर हो गया, जनवरी 2020 के 25.85 बिलियन डॉलर की तुलना में इसने 31.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज कराई

भारत का वस्तु व्यापार 2021-22 (अप्रैल-जनवरी) में 46.53 प्रतिशत बढ़ा और यह 2020-21 (अप्रैल-जनवरी) के 228.9 बिलियन डॉलर की तुलना में 335.44 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया, 2019-20 (अप्रैल-जनवरी) के 264.13 बिलियन डॉलर की तुलना में इसमें 27.0 प्रतिशत से अधिक वृद्धि दर्ज की गई

भारत का वस्तु व्यापार: आरंभिक डाटा जनवरी 2022

नई दिल्ली :   जनवरी 2022 में भारत का वस्तु निर्यात जनवरी 2021 के 27.54 बिलियन डॉलर की तुलना में 23.69 प्रतिशत बढ़कर 34.06 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया। जनवरी 2020 की तुलना में इसमें 31.75 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह बढ़कर 25.85 बिलियन डॉलर पहुंच गया।

भारत का वस्तु निर्यात 2021-22 (अप्रैल-जनवरी) में 46.53 प्रतिशत बढ़कर 335.44 बिलियन डॉलर जा पहुंचा। 2019-20 (अप्रैल-जनवरी) के 264.13 बिलियन डॉलर की तुलना में इसमें 27 प्रतिशत की बढोतरी दर्ज की गई।

जनवरी 2022 में गैर पेट्रोलियम निर्यात का मूल्य 30.33 बिलियन डॉलर था, जिसने जनवरी 2021 के 25.4 बिलियन डॉलर की तुलना में गैर पेट्रोलियम निर्यात में 19.4 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराई और जनवरी 2020 के 22.67 बिलियन डॉलर की तुलना में गैर पेट्रोलियम निर्यात में 33.81 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराई।

वित्त वर्ष 2021-22 (अप्रैल-जनवरी) गैर पेट्रोलियम निर्यात का संचयी मूल्य 287.84 बिलियन डॉलर था जिसमें वित्त वर्ष 2020-21 (अप्रैल-जनवरी) के 209.19 बिलियन डॉलर की तुलना में 37.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई तथा वित्त वर्ष 2019-20 (अप्रैल-जनवरी) के 228.8 बिलियन डॉलर की तुलना में यह 25.8 प्रतिशत अधिक था।

जनवरी 2022 में गैर पेट्रोलियम तथा गैर-रत्‍न एवं आभूषण निर्यातों का मूल्य 27.09 बिलियन डॉलर था जिसने जनवरी 2021 में 22.56 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर-रत्‍न एवं आभूषण निर्यातों की तुलना में 20.1 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराई तथा जनवरी 2020 के 19.79 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर-रत्‍न एवं आभूषण निर्यातों की तुलना में 36.92 प्रतिशत की सकारात्मक वृद्धि दर्ज कराई।

Image

वित्त वर्ष 2021-22 (अप्रैल-जनवरी) में गैर पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात का संचयी मूल्य 255.69 बिलियन डॉलर था जिसमें वित्त वर्ष 2020-21 (अप्रैल-जनवरी) के 189.47 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात के संचयी मूल्य की तुलना में 34.95 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई तथा वित्त वर्ष 2019-20 (अप्रैल-जनवरी) के 197.94 बिलियन डॉलर के गैर पेट्रोलियम तथा गैर-रत्न एवं आभूषण निर्यात के संचयी मूल्य की तुलना में यह 29.18 प्रतिशत अधिक था।

जनवरी 2022 में कुल निर्यातों के 78 प्रतिशत को कवर करते हुए शीर्ष 10 प्रमुख वस्तु समूह

विवरण – शीर्ष 10 प्रमुख वस्तु समूहों का निर्यात

शीर्ष 10 प्रमुख कमोडिटी समूहों का निर्यात
निर्यात का मूल्य (मिलियन डॉलर में)   हिस्सा (प्रतिशत)   वृद्धि (प्रतिशत)
प्रमुख वस्तु समूह 

 

जनवरी 2022 जनवरी 2021 जनवरी 2022 जनवरी 2021 की तुलना में जनवरी 2022
इंजीनियरिंग वस्तुएं 9201.76 7413.15 27.01 24.13
पेट्रोलियम उत्पाद 3732.26 2136.00 10.96 74.73
रत्न एवं आभूषण 3236.98 2843.62 9.50 13.83
जैविक एवं अजैविक रसायन 2447.89 1942.16 7.19 26.04
औषधि एवं फार्मास्यूटिकल

 

2054.24 2075.22 6.03 -1.01
कपास सूत/फैब्रिक्स/मेडअप्स/हस्तकरघा उत्पाद आदि

 

1389.46 974.54 4.08 42.58
सभी कपड़ों का आरएमजी

 

1549.00 1295.91 4.55 19.53
इलेक्ट्रोनिक वस्तुएं

 

1364.63 1180.09 4.01 15.64
प्लास्टिक एवं लिनोलियम

 

844.47 638.37 2.48 32.29
चावल

 

813.75 769.89 2.39 5.70
10 प्रमुख वस्तु समूहों का योग

 

26634.46 21268.95 78.19 25.23
शेष

 

7428.41 6269.33 21.81 18.49
कुल निर्यात

 

34062.87 27538.28 100.00 23.69

You cannot copy content of this page