185 टीकाकरण केन्द्रों पर 17 हजार 209 लोगों को लगाई गई कोरोना रोधी वैक्सीन

Font Size

-गुरुग्राम में अब तक वैक्सीन की 46 लाख 13 हजार 540 डोज़ लगाई जा चुकी है

गुरुग्राम, 14 जनवरी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण अभियान के तहत आज गुरुग्राम में 185 स्थानों पर वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमे 17 हजार 209 लोगों को वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज़ लगाई गई। आज के आंकड़ो को मिलाकर जिला में वैक्सीन की कुल 46 लाख 13 हजार 540 डोज़ दी जा चुकी है।


जिला में वैक्सीनेशन अभियान की कमान संभाल रहे डॉ एम. पी सिंह ने बताया कि टीकाकरण कार्यक्रम के तहत आज जिला के 185 वैक्सीनेशन सेंटर्स में 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के 04 हजार 877 लोगों को पहली डोज़ दी गई। वहीं आज 06 हजार 802 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई।


डॉ सिंह ने कहा कि आज 45 वर्ष से अधिक आयु के 339 नागरिकों को कोरोना रोधी वैक्सीन का पहला टीका लगाया गया। वहीं 854 ने वैक्सीन की अपनी दूसरी डोज़ लगवाई। आज 139 हेल्थ वर्कर्स व 654 फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोरोनारोधी वैक्सीन की दूसरी व बूस्टर डोज़ दी गयी। वहीं बूस्टर डोज़ अभियान के तहत आज 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 1174 लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन के टीके लगाए गए।


डॉ सिंह ने बताया कैम्प में आने वाले लोगों को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं थी। सभी लोगों का पहले आओ पहले लगवाओ की तर्ज पर मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया गया।

Table of Contents

You cannot copy content of this page