राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 143.15  करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

Font Size

 बीते चौबीस घंटों में 64 लाख से अधिक टीके लगाए गए

स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.40 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक

पिछले 24 घंटों में 9,195 नए रोगी सामने आए

भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 77,002 है

साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर (0.68 प्रतिशत), बीते  45 दिनों से 1 प्रतिशत से कम
कोविड टीकाकरण

नई दिल्ली: पिछले 24 घंटों में 64,61,321 वैक्सीन की खुराक देने के साथ ही भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 143.15 करोड़ (1,43,15,35,641से अधिक हो गया। इस उपलब्धि को 1,52,69,126 टीकाकरण सत्रों के जरिये प्राप्त किया गया है।

आज सुबह 7 बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार कुल टीकाकरण का विवरण इस प्रकार से है:

स्वास्थ्य कर्मी पहली खुराक 1,03,87,197
दूसरी खुराक 96,94,283
अग्रिम पंक्ति के कर्मी पहली खुराक 1,83,85,217
दूसरी खुराक 1,68,62,710
18-44 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 49,64,04,904
दूसरी खुराक 32,31,01,947
45-59 वर्ष आयु वर्ग पहली खुराक 19,38,12,980
दूसरी खुराक 14,80,52,758
60 वर्ष से अधिक पहली खुराक 12,09,96,702
दूसरी खुराक 9,38,36,943
कुल   1,43,15,35,641

 

पिछले 24 घंटों में 7,347 रोगियों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की कुल संख्या बढ़कर 3,42,51,292 हो गई है।

नतीजतन, भारत में स्वस्थ होने की दर 98.40 % है। मार्च 2020 के बाद से ये अधिकतम है।

 

https://i0.wp.com/static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0018DLM.jpg?w=715&ssl=1

 

केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा निरंतर और सहयोगात्मक रूप से किए जा रहे प्रयासों के फलस्वरूप पिछले 62 दिनों से लगातार 15,000 से कम दैनिक नए कोविड मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पिछले 24 घंटे में 9,195 नए मरीज सामने आए हैं।

 

कोविड टीकाकरण

 

वर्तमान में 77,002 सक्रिय रोगी हैं। वर्तमान में ये सक्रिय मामले देश के कुल पुष्टि वाले मरीजों का 0.22 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है।

कोविड टीकाकरण

 

देश भर में जांच क्षमता का विस्तार लगातार जारी है। पिछले 24 घंटों में कुल 11,67,612 जांच की गई हैं। भारत ने अब तक कुल 67.52 करोड़ (67,52,46,143जांच की गई हैं।

देश भर में जांच क्षमता को बढ़ाया गया है, साप्ताहिक पुष्टि वाले मामलों की दर 0.68 प्रतिशत है जो पिछले 45 दिनों से लगातार 1से कम बनी हुई है। दैनिक रूप से पुष्टि वाले मामलों की दर 0.79 प्रतिशत है। दैनिक सकारात्मकता दर पिछले 86 दिनों से 2 प्रतिशत से कम और लगातार 121 दिनों से दैनिक 3 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है।

 

 

कोविड टीकाकरण

 

 

कोविड टीकाकरण कोविड टीकाकरण कोविड टीकाकरण कोविड टीकाकरण 

You cannot copy content of this page