भर्ती में जाति विशेष के लोगों को तवज्जो : राजकुमार सैनी

Font Size

कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद राजकुमार सैनी ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर निशाना साधा है। इस बार राजकुमार सैनी ने मत्स्य पालन विभाग की भर्ती में हुई अनियमितताओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा है ।

उन्होंने कहा है कि मत्स्य पालन विभाग की भर्ती में अनियमितताएं सरकार की पारदर्शिता की नीति पर दाग हैं, उन्होंने कहा कि जो इसके दोषी हैं उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  वहीं उन्होंने एक बार फिर जाति विशेष पर निशाना साधते हुए कहा कि अधिकारियों की मंशा में बदलाव न होने की वजह से भर्ती में जाति विशेष के लोगों को ही तवज्जो दी जा रही है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page