केजरीवाल पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का तीखा कटाक्ष : केजरीवाल को बताया ‘भटकती आत्मा’

Font Size

केजरीवाल हमेशा लोगों को भी भटकाते रहते है- अनिल विज

चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा का बराबर का हक-विज

चंडीगढ़, 20 दिसम्बर:  हरियाणा के गृह मंत्री श्री अनिल विज ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान कि ‘भारत सरकार चंडीगढ़ को पंजाब को देने वाली है’ पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “कहीं पर भी कोई ऐसा फैसला नहीं है, केवल मतदाताओं को गुमराह करने के लिए केजरीवाल इस तरह के बयान देते हैं” ।

गौरतलब है कि रविवार को केजरीवाल चंडीगढ़ आए थे और उन्होंने कहा था उनके पास जानकारी है की भारत सरकार चंडीगढ़ को पंजाब को देने वाली है

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को रैली में चंडीगढ़ को पंजाब को सौंप दिए जाने के अरविंद केजरीवाल के चंडीगढ़ रैली में दिए गए बयान पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर पंजाब और हरियाणा का बराबर का हक है।

विज ने कहा कि केजरीवाल एक ‘भटकी हुई आत्मा” है जोकि जनता को बहकाने और गुमराह करते रहते हैं और अब चंडीगढ़ के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन चंडीगढ़ की जनता बहुत ही समझदार है और किसी भी हाल में आम आदमी पार्टी को वोट नहीं करने वाली है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के समझदार लोग हमेशा से ही भारतीय जनता पार्टी के साथ रहे हैं।

 

You cannot copy content of this page