अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की नगर शोभा यात्रा से भक्तिमय हुआ जिला का माहौल

Font Size

गुरुग्राम,14 दिसंबर। तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव के अंतिम दिन आज भव्य नगर शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें शहर की विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं ने भाग लिया। मंत्रोच्चारण के साथ शुरू हुई इस भव्य शोभायात्रा का लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए भव्य स्वागत किया।

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की नगर शोभा यात्रा से भक्तिमय हुआ जिला का माहौल 2
नगर शोभा यात्रा में सबसे पहले वाहन में श्री माता शीतला देवी पूजा स्थल बोर्ड द्वारा माँ शीतला का भव्य दरबार सजाया गया था। इस भव्य रथ को इस तरह से सजाया गया कि लोग माँ शीतला के अच्छे से दर्शन कर सके। फूलमालाओं से सुसज्जित रथ पर पवित्र ग्रंथ गीता को रखा गया था। इसी क्रम में विभिन्न वाहनों में गुरुग्राम जिला प्रशासन व जिओ गीता परिवार द्वारा तैयार की गईं झांकियों में भगवान श्री कृष्ण के मानव जीवन की विभिन्न क्रियाओ व गीता का उपदेश देते हुए दर्शाया गया।

श्रीमद्भागवत गीता के श्लोकों के उच्चारण से शहर के माहौल को भक्तिमय बनाने व जिलावासियों को गीता के अमर संदेश देने वाली यह शोभा यात्रा सिविल लाइन्स स्थित स्वतंत्रता सेनानी भवन से शुरू होकर मोर चौंक , अग्रवाल धर्मशाला, गुरूद्वारा रोड़, सोहना चौंक, रेलवे रोड़, सदर बाजार, शिव मूर्ति, न्यू कॉलोनी मोड़, सैक्टर-4/7 चौंक, माता चिन्तपूर्णीं मंदिर, सैक्टर-5 चौंक ,माता रोड़ से होते हुए श्री माता शीतला देवी मंदिर में जाकर संपन्न हुई।अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव की नगर शोभा यात्रा से भक्तिमय हुआ जिला का माहौल 3

Table of Contents

You cannot copy content of this page