जिला में 14 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए : 24 घंटे में कोरोना के 15 पॉजिटिव केस मिले

Font Size

गुरुग्राम, 14 दिसंबर । स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना बुलेटिन अनुसार मंगलवार को जिला में 14 लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए, वहीं पिछले 24 घंटे में 4055 लोगों के सैंपल टेस्टिंग के दौरान जिला के 15 नागरिकों में इस महामारी की पुष्टि हुई है।

गुरुग्राम जिला में अब तक 1 लाख 80 हजार 844 व्यक्ति कोरोना से जंग जीतकर स्वस्थ हो चुके हैं। लोगों के स्वस्थ होने के साथ जिला में कोरोना संक्रमण में भी निरंतर कमी आ रही है। अब जिला में 99 मरीज ही एक्टिव रह गए हैं, जिनमें से 93 आइसोलेशन में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

जिला में व्यापक स्तर पर चलाये जा रहे टेस्टिंग अभियान के तहत अब तक 22 लाख 16हजार 386 टेस्ट करवाए जा चुके हैं। जिनमें से 20 लाख 30 हजार 462 नेगेटिव आए हैं। वही कोरोना महामारी से निजात पाने के लिए जारी वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक वैक्सीन की 40 लाख 40 हजार 517 डोज दी जा चुकी हैं।

 

जिला उपायुक्त डॉ यश गर्ग ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपना टीकाकरण जरूर करवाए।
जिला में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण की दर में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन अभी इसका खतरा टला नही है। इसलिए पहले की तरह सतर्कता बरतते हुए प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा निर्देशों की पालना अवश्य करे।

Table of Contents

You cannot copy content of this page