भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बरेली के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक : सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान

Font Size

-जिला प्रभारी बृज क्षेत्र वीरेन्द्र सिंह यादव व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह पाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से किया विचार विमर्श 

-सदस्यता अभियान व विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने को किया प्रेरित 

बरेली :  भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बरेली पर गुरुवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया.बैठक में जिला प्रभारी, बृज क्षेत्र, उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह यादव व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह पाल ने सदस्यता अभियान को लेकर जिले के सभी पदाधिकारी व मंडल के सभी अध्यक्षों से इस अभियान में सक्रियता से काम करने का आह्वान किया.

उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष पाने अपने मंडल में इस अभियान को तेज करें. मोर्चा के सभी पदाधिकारियों को सलहा दी गई कि वे अतिशीघ्र सदस्यता अभियान में जुटकर सदस्यता सूची जिला मुख्यालय पर जमा करायें।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बरेली के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक : सदस्यता अभियान को तेज करने का आह्वान 2जिला प्रभारी, बृज क्षेत्र, उपाध्यक्ष, वीरेन्द्र सिंह यादव व जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह पाल ने सभी मंडल प्रभारियों से भी कहा कि अपने अपने मंडल के प्रभारी के नाते उस मंडल का दौरा करें और सदस्यता अभियान का काम व्यक्तिगत तौर पर संचालित करवाएं जिससे सभी पदाधिकारी इस अभियान में हर घर में दस्तक दे और लोगों को पार्टी से जुड़ने के लिए प्रेरित करे ।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के बरेली जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र विक्रम सिंह पाल ने बताया कि जिले के संयोजक व सह संयोजक नियुक्त कर दिए गए हैं. बैठक में  आगामी विधानसभा सम्मेलन को लेकर भी चर्चा की गई. जिले के हर विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन किया जाएगा. इसलिए  जिले के पदाधिकारी व मंडल के अध्यक्ष, सदस्यता अभियान व विधानसभा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने को कहा गया ।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेंद्र विक्रम , जिला महामंत्री सुरेश गंगवार , राधेश्याम साहू , उपाध्यक्ष सोमेंद्र गंगवार , जयपाल कश्यप , मीडिया प्रभारी प्रभु पाल , सोशल मीडिया प्रभारी गौरव रस्तोगी , कार्यकारिणी सदस्य राम भरोसे प्रजापति , सभी मंडल अध्यक्ष एवं महा मंत्री उपस्थित थे ।

You cannot copy content of this page