अज्ञात बदमाशों ने रानी गाय को गोली मारकर किया घायल

Font Size

गौ सेवा समिति के सदस्यों ने घायल गाय को एम्बुलेंस से भिजवाया गौसेवा धाम अस्पताल होडल

जुरहरा, भरतपुर रेखचन्द्र भारद्वाज: स्थानीय गौ सेवा एवं जीव कल्याण सेवा समिति के सदस्य सुरेन्द्र कुमार जंगम ने एक रानी गाय को गोली मारकर घायल कर देने की शिकायत जुरहरा थाने में दी है जिसमें उन्होंने रानी गाय को गोली मारने वाले बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

समिति सदस्य सुरेंद्र कुमार जंगम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि ग्राम सोनोखर में एक गाय को गोली लगने से वह घायल अवस्था में पड़ी हुई है जिस पर समिति सदस्यों व गौभक्तों के सहयोग से उन्होंने गाय को एंबुलेंस की सहायता से गौ सेवा धाम अस्पताल होडल के लिए भिजवाया गया जहां गाय का इलाज किया जा रहा है। सुरेन्द्र जंगम ने बताया कि समिति के सदस्यों के द्वारा अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गाय को गोली मारकर देने की शिकायत जुरहरा थाने में दी गई है।

Table of Contents

You cannot copy content of this page