स्वच्छता में सहयोग करके जनता भी जिम्मेदारी निभाए : सुधीर सिंगला

Font Size

-लक्ष्मण विहार क्षेत्र में किया विकास कार्यों का शुभारंभ

गुरुग्राम। विधायक सुधीर सिंगला ने रविवार को लक्ष्मण विहार क्षेत्र में रेलवे स्टेशन और आरके एनक्लेव में विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान क्षेत्र की पार्षद शीतला बागड़ी, पूर्व पार्षद मंगतराम बागड़ी, पूर्व डिप्टी मेयर परमिंदर कटारिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन शांडिल्य, आरके एनक्लेव के प्रधान समेत अनेक लोगों ने विधायक सुधीर ङ्क्षसगला का स्वागत किया और विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक ने यहां एक बुजुर्ग के हाथों नारियल तुड़वाया।

इस अवसर पर विधायक सुधीर सिंगला ने कहा कि बिजली, सड़क, सीवर, पानी आदि मूलभूत सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराना जरूरी है। ये जनता के मुख्य सुविधाएं हैं। इसी दिशा में शहर में अनेक कालोनियों में काम भी हो रहा है। उन्होंने कहा कि पानी, सीवरेज की पुरानी लाइनों को बदलकर नया डाला जा रहा है। जहां से भी कोई समस्या उनके संज्ञान में आती है तो उस पर तुरंत एक्शन लिया जाता है। उन्होंने वार्डों में जनप्रतिधि के रूप में कार्य करने वाले पार्षदों से आह्वान किया कि वे जनता से अधिक जुड़े रहते हैं।

उन्हें अपने क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का पूरा आंकलन होता है। वे खुद भी जनसुविधाओं का ध्यान रखें और विधायक के स्तर पर उन्हें भी समय-समय पर जानकारी देते रहें, ताकि कोई भी काम देरी से ना हो। उन्होंने कि यहां सड़क, सीवर और पानी की लाइनों का शुभारंभ करके जनता को सुविधाएं दी जा रही हैं। भविष्य में भी यहां अगर किसी तरह की कोई कमी नजर आती है तो जनप्रतिनिधि उन्हें अवगत कराएं, तुरंत उस पर कार्य होगा। विधायक सुधीर सिंगला ने अधिकारियों से कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि या सीधे जनता ही उनके समक्ष कोई समस्या, शिकायत लेकर पहुंचती है तो बिना कोई देरी किये उस पर संज्ञान लें।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी जनता की सेवा के लिए ही हैं। जनसेवा में कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी कहा कि वे अपने घरों के आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। हमें इधर-उधर गदंगी नहीं फेंकनी। गंदगी के कारण हमारे घरों के आसपास नालियां रुक जाती हैं और गंदा पानी सड़कों, गलियों में आ जाता है। कुछ समय बाद वे टूटने लगती हैं। एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते इस बात का विशेष ख्याल रखें।

You cannot copy content of this page