आईआईटी गांधीनगर के निदेशक प्रो सुधीर कुमार जैन बने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के नये कुलपति

Font Size

नई दिल्ली : आई आई टी गांधीनगर के निदेशक प्रो सुधीर कुमार जैन को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी का नया कुलपति नियुक्त किया गया है।

शिक्षा मंत्रालय द्वारा बीएचयू रजिस्ट्रार के नाम जारी आदेश में कहा गया है कि प्रो सुधीर के जैन को उक्त पद पर योगदान करने के दिन से तीन साल की अवधि के लिए नियुक्त किया गया है या जब तक वह 70 वर्ष के नहीं हो जाते पद पर बने रहेंगे।

प्रो. जैन जो सिविल इंजीनियर हैं और वर्ष  2009 से आईआईटी-गांधीनगर के निदेशक हैं।

उन्होंने विकासशील देशों पर ध्यान केंद्रित करते हुए भूकंप इंजीनियरिंग में शिक्षण, अनुसंधान गतिविधियों और विकास में भाग लिया है। उन्होंने 2014 से 2018 तक इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर अर्थक्वेक इंजीनियरिंग के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page