महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने मंत्री नवाब मलिक पर लगाया गंभीर आरोप

Font Size

मुंबई । मुम्बई में राजनीतिक आरोप प्रारयारोप का दौर आज नए मोड़ पर आ गया जब महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने एनसीपी नेता और मंत्री नवाब मलिक पर गंभीर आरोप लगाया। पत्रकारवार्ता में उन्होंने सवाल उठाया कि मंत्री नवाब मलिक ने मुंबई के गुनहगारों, मुंबई में बम विस्फोट करने वालों से सस्ते में जमीन क्यों खरीदी ? उन्होंने सवाल किया कि ऐसी कौन सी बात थी कि जिसके कारण मुंबई के गुनहगारों ने एलबीएस रोड पर तीन एकड़ जमीन मंत्री मलिक को 20 लाख रुपये में दे दी?

फडणवीस ने बल देते हुए दावा किया कि चार प्रॉपर्टी में 100% अंडरवर्ल्ड का एंगल शामिल है। उन्होंने यह कहते हुए खुलासा किया मेरे पास जो सारे सबूत हैं मैं वो सक्षम प्लेटफॉर्म को जांच के लिए सौंपुङ्गा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि मैं ये सारे सबूत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को भी दूंगा ताकि उनको भी पता चले कि उनके मंत्रियों ने क्या गुल खिलाए हैं ।

Table of Contents

You cannot copy content of this page