दिल्ली पुलिस ने किया सरकारी सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर बॉक्स चोरी करने का भंडाफोड़

Font Size

नई दिल्ली :   बुराड़ी पुलिस स्टेशन की टीम ने आज एक चोरी का सरकारी सामान खरीदने वाले रिसीवर समेत 3 चोरों को दबोचा। दिल्ली पुलिस के अनुसार चोरों का यह समूह सार्वजनिक स्थानों पर लगे सरकार के सीसीटीवी कैमरों को निशाना बना रहा था.  उसके स्टोरेज सिस्टम यानी डीवीआर बॉक्स, हार्ड डिस्क की चोरी कर रहा था.

उत्तरी दिल्ली पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किये गए इन शातिर चोरों से 3 हार्ड डिस्क, 5 डीवीआर बॉक्स, एक मी/साइकिल और नकद भी  बरामद किये गये हैं । बताया जाता है कि आये दिन इस प्रकार कि घटनाएं लगातार हो रही थी. पुलिस के लिए  सार्वजनिक स्थलों पर सरकार की ओर से इंस्टाल किये गये सी सी टी वी कैमरे की सुरक्षा करना चुनौती बन गई थी. जिस सिस्टम से लोग खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं उसकी ही चोरी होने लगी. इससे पुलिस और पब्लिक दोनों परेशान थी.

अंततः पुलिस को इन चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली जो लगातार सीसीटीवी के पूरे सिस्टम पर हाथ साफ कर रहे थे. मजे की बात  तो यह है कि इन चोरों से चोरी के ये सरकारी सामान बेहद कम कीमत पर खरीदने वाले भी थे जिन्हें पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है.

Table of Contents

You cannot copy content of this page